Home » Jamshedpur News : शास्त्रीनगर में धू-धू कर जल गया झोपड़ीनुमा मकान, बस इतनी सी बात पर पड़ोसियों ने जला दिया आशियाना

Jamshedpur News : शास्त्रीनगर में धू-धू कर जल गया झोपड़ीनुमा मकान, बस इतनी सी बात पर पड़ोसियों ने जला दिया आशियाना

by Mujtaba Haider Rizvi
jharkhand-jamshedpur-kadma-shastrinagar-hut-fire-arson-case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के ब्लॉक नंबर दो के पास सीमा परवीन के झोपड़ीनुमा मकान में किसी ने आग लगा दी। आग लगने की इस घटना में उनका पूरा घर जल कर राख हो गया। यह घर सीमा परवीन का था। आग लगने की घटना से उनको काफी नुकसान हो गया है। घर में मौजूद कोई भी सामान नहीं बचा है। मामले की शिकायत शनिवार को पुलिस से कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीमा परवीन ने अपने पड़ोसियों पर झोपड़ीनुमा मकान में आग लगाने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार की देर रात तकरीबन एक बजे लगी। तब, घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की गर्मी महसूस होने पर लोग उठे। सीमा परवीन ने पुलिस को बताया है कि परवीन, समा परवीन, सोवी परवीन, नसीम, जुली खातून और मोटू ने मिलकर उनके घर में आग लगाई। इससे उनका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। सीमा परवीन का आरोप है कि उनका आरोपियों से पुराना विवाद है। बस थोड़ा बहुत झगड़ा हुआ था। इसी पर इन लोगों ने आग लगाने जैसा कदम उठा लिया।

आगजनी की इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अलमारी, पलंग, गद्दा, नकदी समेत अन्य जरूरी सामान पूरी तरह खाक हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई झुलसा नहीं।

पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की डिमांड की है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Read Also: Ranchi News : सरकारी जमीन के अवैध हस्तांतरण के मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने खारिज की निलंबित IAS विनय चौबे की नियमित जमानत याचिका

Related Articles