Home » Jamshedpur Suicide : परसुडीह के नामोटोला में युवक ने लगाई फांसी, मातम में बदलीं विजयादशमी की खुशियां

Jamshedpur Suicide : परसुडीह के नामोटोला में युवक ने लगाई फांसी, मातम में बदलीं विजयादशमी की खुशियां

अभिरुप काफी समय से नामोटोला स्थित अपने नानी के घर पर रह रहा था। मंगलवार देर रात वह अपने कमरे में था। इसी दौरान उसकी मां जब कमरे में पहुंचीं, तो बेटे को पंखे से लटका देखकर बदहवास हो गईं।

by Mujtaba Haider Rizvi
suicide in parsudih
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला में 19 वर्षीय युवक अभिरुप दास की मौत से परिवार में शोक की लहर है। मंगलवार देर रात युवक अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। अभिरुप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, अभिरुप काफी समय से नामोटोला स्थित अपने नानी के घर पर रह रहा था। मंगलवार देर रात वह अपने कमरे में था। इसी दौरान उसकी मां जब कमरे में पहुंचीं, तो बेटे को पंखे से लटका देखकर बदहवास हो गईं। उनकी चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के मुताबिक, अभिरुप मानसिक रूप से स्वस्थ था। ऐसे में उसकी मौत की खबर से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। घटना के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 19 वर्षीय युवक की मौत से नामोटोला में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read alsoJamshedpur Laser Show : 24 अक्टूबर से बदलेगा लेजर शो का समय, , जानें अब कितने बजे शुरू होंगे दोनों शो

Related Articles

Leave a Comment