Jamshedpur : झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का महाधिवेशन होने जा रहा है। यह महाधिवेशन जमशेदपुर में होगा। यह जानकारी राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने सोमवार को जमशेदपुर में दी है।
उन्होंने बताया कि महासंघ का महा अधिवेशन 11 और 12 जनवरी को जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में होगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस महा अधिवेशन में झारखंड के सभी 24 जिलों से महासंघ के सभी संवर्ग के सभी पद धारक शामिल होंगे। इस महाअधिवेशन में आठवां वेतन आयोग, चतुर्थ वर्ग को प्रोन्नति, बकाया सभी कर्मचारी वर्ग के प्रमोशन आदि पर मंथन किया जाएगा।
गौरतलब है कि झारखंड राज्य और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का छठ राज्य सम्मेलन भी जमशेदपुर में 15 जुलाई को हुआ था। इस सम्मेलन में कई पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ था। राज्य की पूरी कमेटी तैयार की गई थी। झारखंड राज्य और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ राज्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है। यह महासंघ राज्य कर्मचारियों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाता है और कर्मचारी के हितों के लिए संघर्ष करता है।
Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

