Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में बंद घर से 15 लाख की चोरी, गहने और कीमती सामान गायब, कोर्ट के काम से छत्तीसगढ़ गया था परिवार

Jamshedpur News : जमशेदपुर में बंद घर से 15 लाख की चोरी, गहने और कीमती सामान गायब, कोर्ट के काम से छत्तीसगढ़ गया था परिवार

घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur theft sonari (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के नवरंग मोहल्ला में रविवार को एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। मोहल्ले में रहने वाली सोनिया वर्मा अपने परिवार के साथ 8 सितंबर को कोर्ट के काम से छत्तीसगढ़ गई थीं। इस दौरान उन्होंने घर को ताला लगाकर बंद कर दिया था। परिवार घर लौटा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और भीतर से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गहने और कीमती सामान चोरी हो गए हैं।

पिंडदान और पारिवारिक कार्यक्रम से पहले हादसा

परिवार को आज गया जाकर पिंडदान करना था, लेकिन घर लौटते ही चोरी की घटना का पता चला। इसके अलावा, 12 सितंबर को घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम होना था, जिसकी तैयारी चल रही थी। ऐसे समय में यह वारदात परिवार के लिए गहरा सदमा लेकर आई।

घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बड़ी चोरी की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहल्ले के लोग अब अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर के उलीडीह में एक घर पर चोरों ने बोला धावा, कीमती सामान पार कर ले गए चोर

Related Articles