Home » Chaibasa Smugglers Arrested : चाईबासा पुलिस ने डेढ़ लाख कैश के साथ दो Doda तस्करों को किया गिरफ्तार

Chaibasa Smugglers Arrested : चाईबासा पुलिस ने डेढ़ लाख कैश के साथ दो Doda तस्करों को किया गिरफ्तार

• दोनों पहले भी जा चुके हैं जेल, रांची-खूंटी मार्ग पर की गई कार्रवाईस एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान में मिली सफलता

by Anand Mishra
Chaibasa Police Action
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टेबो थाना पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो डोडा कारोबारियों को डेढ़ लाख रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले भी इसी तरह के अपराधों में जेल जा चुके हैं। यह कार्रवाई टेबो थाना प्रभारी बिक्रान्त मुंडा के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम चाईबासा-खूंटी मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बंदगांव की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोका गया।

डोडा खरीदने के लिए ले जा रहे थे नगद

पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार जोहन पूर्ती (42) और मार्टीन सोय (29) को पकड़ा। दोनों सरायकेला-खरसावां जिले के कुचई थाना के जोम्बरों गांव के निवासी हैं। तलाशी के दौरान, उनके पास से एक पिट्टू बैग में ₹1.50 लाख नगद बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि यह रकम वे डोडा खरीदने के लिए किसी व्यापारी के पास ले जा रहे थे।

पहले से ही कुचाई थाना में दर्ज है मामला

पुलिस ने बताया कि इन दोनों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कुचई थाना में मामला दर्ज है (कांड संख्या 35/25, दिनांक 27 जून 2025)। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों के खिलाफ टेबो थाना में नया मामला (कांड संख्या 09/2025) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,50,000 नगद के अलावा एक मोटरसाइकिल, एक पिट्टू बैग और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस सफल अभियान में थाना प्रभारी बिक्रान्त मुंडा के साथ सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, राम प्रसाद और टेबो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles