Home » Kolhan University : FYUGP छात्रों के लिए Exit Option और Semester-VII नामांकन के दिशा-निर्देश जारी किए, 15 जुलाई तक आवेदन जमा करने का निर्देश

Kolhan University : FYUGP छात्रों के लिए Exit Option और Semester-VII नामांकन के दिशा-निर्देश जारी किए, 15 जुलाई तक आवेदन जमा करने का निर्देश

by Rakesh Pandey
Kolhan University inter fund
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूजीपी) सत्र 2022–2026 के विद्यार्थियों के लिए छठे सेमेस्टर के बाद Exit Option तथा Semester-VII में नामांकन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी पसंद के अनुसार Exit या Semester-VII में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Semester-VI के बाद मिलेगा Exit Option

विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने सेमेस्टर-I से VI तक के सभी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिए हैं, वे बैचलर्स डिग्री प्राप्त कर पाठ्यक्रम से एक्जिट ले सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी दो वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रम में प्रवेश लेने के पात्र होंगे। हालांकि, बैचलर्स डिग्री प्राप्त करने के लिए सभी बैकलॉग विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

Semester-VII में नामांकन के लिए यह होगी पात्रता

जो विद्यार्थी ऑनर्स के साथ चार वर्षीय बैचलर्स डिग्री करना चाहते हैं, वे Semester-VII में नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए सेमेस्टर-I से VI तक कुल 35 पाठ्यक्रमों में से कम से कम 26 पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण होना जरूरी है। अगर किसी विद्यार्थी ने 26 पाठ्यक्रम भी पास नहीं किए हैं, तो पहले उन्हें कम से कम 26 पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने होंगे। वहीं, ऑनर्स डिग्री तभी प्रदान की जाएगी, जब विद्यार्थी अपने सभी बैकलॉग विषयों को भी सफलतापूर्वक पास कर लेंगे।

15 जुलाई तक कॉलेज में जमा करनी होगी आवेदन की हार्ड कॉपी

विश्वविद्यालय ने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को अपने चुने गए विकल्प (Exit या Admission) की प्रिंटेड कॉपी 15 जुलाई 2026 तक संबंधित महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। वहीं, सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य या प्रभारी प्राचार्य विद्यार्थियों के आवेदन 20 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को भेजना सुनिश्चित करेंगे। पात्र विद्यार्थियों का Semester-VII में नामांकन समानांतर रूप से शुरू किया जाएगा।

FYUGP (सत्र 2026–2030) नामांकन को लेकर भी महत्वपूर्ण सूचना

कोल्हान विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026–2030 में स्नातक नामांकन के लिए भी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले जिन अभ्यर्थियों के आवेदन की स्थिति भुगतान स्वीकार या भुगतान लंबित दिखा रही है, वे अपनी भुगतान संबंधी समस्या का समाधान 6 और 7 जुलाई 2026 तक करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर या चांसलर पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या का निवारण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 7 जुलाई 2026 के बाद भुगतान संबंधी किसी भी आपत्ति या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी पात्रता के अनुसार Exit Option अथवा Semester-VII में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी को तकनीकी या भुगतान संबंधी कोई समस्या है, तो उसका समाधान 6 और 7 जुलाई तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय या चांसलर पोर्टल के माध्यम से अवश्य करा लें, ताकि उनका शैक्षणिक सत्र बिना किसी बाधा के संचालित हो सके।

Read Also- Jamshepur news Tata steel : कर्मचारियों की संख्या के आधार पर टाटा स्टील बनी दुनिया की सबसे बड़ी SA 8000:2014 प्रमाणित कंपनी

Related Articles

Leave a Comment