Home » Jamshedpur Crime : सोनारी में एक घर से संदिग्ध हालत में बरामद हुआ युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Crime : सोनारी में एक घर से संदिग्ध हालत में बरामद हुआ युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

पांच साल पहले युवक ने किया था प्रेम विवाह, झगड़ा करने के बाद दो दिन पहले मायके चली गई थी पत्नी

by Mujtaba Haider Rizvi
sonari dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बुधराम बस्ती में मंगलवार को एक घर से एक युवक आकाश का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र 33 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आकाश अपने परिवार से अलग मकान में रह रहा था। आकाश का उसकी पत्नी से दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। कहा जा रहा है कि इसी वजह से आकाश ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों का आरोप है की आकाश को उसकी पत्नी ने आत्महत्या के लिए प्रेरित किया है। इस घटना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ‌

पुलिस मामले की जानकारी के लिए आकाश की पत्नी की तलाश कर रही है। आकाश की पत्नी से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी। साथ ही आकाश के पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आकाश ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसी के बाद से वह परिवार से अलग रह रहा था।

Read also Jamshedpur Kidnapping: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुआ जमशेदपुर का कारोबारी कैरव गांधी, हजारीबाग के पास परिजनों को सौंपा गया, जानें अपहरण की कहानी ?

Related Articles