Home » Jharkhand Kapali Murder Arrest : कपाली के मोहम्मद हुसैन हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Kapali Murder Arrest : कपाली के मोहम्मद हुसैन हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

• पत्थर और ईंट से की गई थी हत्या, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की त्वरित कार्रवाई

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी में बीते 15 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे मोहम्मद हुसैन की बेरहमी से पत्थर और ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई थी। घटना ताजनगर स्थित तस्लीमा नेता के घर की बाउंड्री के पास घटी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। मौके से खून से सने पत्थर और ईंट बरामद किए गए।

पत्नी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी, तीन आरोपी नामजद

मृतक की पत्नी अरीबा परवीन के बयान पर कपाली ओपी में दर्ज प्राथमिकी में मोहम्मद सहबान, साजन और अफाक को मुख्य आरोपी बताया गया था। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मामले की त्वरित जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की।

तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी

चांडिल अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें मोहम्मद सलाउद्दीन, मोहम्मद अब्दुल अंसारी उर्फ सोनू, मोहम्मद कलीम शामिल है। इन तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए पत्थर और ईंट मृतक का टूटा हुआ एंड्रॉयड फोन बरामद कर लिया है। इसके अलावा सलाउद्दीन और सोनू से दो अतिरिक्त एंड्रॉयड फोन, कलीम से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

सलाउद्दीन का आपराधिक इतिहास

एसडीपीओ के मुताबिक, मोहम्मद सलाउद्दीन पहले से भी दो आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है, जिनमें से एक में उस पर हत्या का प्रयास और दूसरे में हत्या का सीधा आरोप है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अब अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपितों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles