Home » Jharkhand News : हिंदी साहित्य भारती की नवगठित झारखंड प्रदेश इकाई घोषित, जिला कमेटी विस्तार व कोष संग्रह पर चर्चा

Jharkhand News : हिंदी साहित्य भारती की नवगठित झारखंड प्रदेश इकाई घोषित, जिला कमेटी विस्तार व कोष संग्रह पर चर्चा

by Anand Mishra
Jharkhand News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : हिंदी भाषा, साहित्य और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सर्कुलर रोड, लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला कमेटी का विस्तार और कोष संग्रहण पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत नवगठित प्रदेश इकाई की औपचारिक घोषणा और पदाधिकारियों के परिचय से हुई। इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, संरचना और विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।

कोष संग्रह के लिए पारदर्शी व व्यावहारिक उपायों पर सहमति

बैठक में कोष संग्रह के लिए पारदर्शी और व्यावहारिक उपायों पर सहमति बनी और जिला स्तर पर संगठन विस्तार की कार्ययोजना तय की गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए कहा कि नियमित बैठकें, सक्रिय जिला इकाइयां और अनुशासित कार्यप्रणाली संगठन की मजबूती का आधार हैं।

हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना व सामाजिक एकता का आधार : शुक्ल

मुख्य अतिथि रामनिवास शुक्ल ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का आधार है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव और जिले-जिले तक सक्रिय करने पर जोर दिया। प्रदेश प्रभारी डॉ. अरुण कुमार सज्जन सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनीता कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Read Also- Jamshedpur Crime : ऑपरेशन प्रहार के तहत जमशेदपुर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सीतारामडेरा से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Related Articles