Home » Jharkhand Police Headquarters : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मांगी हाईकोर्ट में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की जानकारी

Jharkhand Police Headquarters : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मांगी हाईकोर्ट में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की जानकारी

by Anand Mishra
jharkhand police headquarter
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की विस्तृत जानकारी मांगी है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), पुलिस अधीक्षक (SP) और विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

24 घंटे में देनी है जानकारी

पुलिस मुख्यालय की ओर से महानिरीक्षक (IG, Provisional) की ओर से जारी पत्र में 24 घंटे के भीतर निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र के अनुसार, सभी जिलों और इकाइयों से झारखंड उच्च न्यायालय में तैनात नोडल अधिकारियों का पूरा विवरण मांगा गया है।

पुलिस मुख्यालय ने मांगी यह जानकारी

पुलिस मुख्यालय ने नोडल अधिकारी का नाम एवं पद, मोबाइल नंबर, उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्ति की तिथि तथा उन्हें सौंपे गए कार्यों का विवरण संबंधी जानकारी मांगी है। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सटीक और पूर्ण जानकारी भेजने का निर्देश दिया है।

Read Also: Jamshedpur Crime : बर्मामाइंस में बंद क्वार्टर पर चोरों ने धावा बोलकर पार कर दिए 12000 नकदी व साढ़े तीन लाख रुपए के जेवरात

Related Articles