Home » Jharkhand Engineers Transfer : झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 इंजीनियरों का ट्रांसफर

Jharkhand Engineers Transfer : झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 इंजीनियरों का ट्रांसफर

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ग्रामीण कार्य विभाग में सात इंजीनियरों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है। भोलाराम अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास विशेष अंचल दुमका को अगले आदेश तक अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास विशेष अंचल दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है। जल संसाधन विभाग से सेवा प्राप्त जितेंद्र पासवान को अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास विशेष अंचल पलामू के पद पर स्थापित किया गया है उन्हें अपने कार्यों के साथ सचिव प्रविधिकी की मुख्य अभियंता कार्यालय ग्रामीण विकास विशेष क्षेत्र रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सेवा प्राप्त राम पुकार राम को अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास विशेष अंचल हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। अशोक कुमार को अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास विशेष अंचल रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है।

तीन कार्यपालक अभियंता की पोस्टिंग


जल संसाधन विभाग से सेवा प्राप्त सिद्धांत कुमार को अगले आदेश तक कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल बोकारो के पद पर स्थापित किया है। सुभाष सिंह को कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया है। कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

Read Also- Chaibasa Rail Accident: बड़ाजामदा रेलवे फाटक के पास टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी

Related Articles

Leave a Comment