Home » Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में आयुष स्वास्थ्य शिविर, 239 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में आयुष स्वास्थ्य शिविर, 239 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार

खरसावां के चामरुडीह में आयोजित वयोवृद्ध आयुष शिविर में 87 मरीजों की जांच हुई।

by Mujtaba Haider Rizvi
seraikela health news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : जिला आयुष समिति के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों में ग्रामीणों और बुजुर्गों समेत कुल 239 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

खरसावां के चामरुडीह में आयोजित वयोवृद्ध आयुष शिविर में 87 मरीजों की जांच हुई। यहां ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच के साथ आयुष चिकित्सा और योग का प्रशिक्षण दिया गया। ईचागढ़ के गोरंकोचा में आयुष ग्राम हेल्थ कैंप में 54 मरीजों का होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया। वहीं सुरसी स्थित आयुष आरोग्य मंदिर में मस्क्युलोस्केलेटल और ऑस्टियोआर्थराइटिस शिविर में 98 मरीजों की जांच हुई। लोगों को नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

Read also Jamshedpur News : क्राइम कंट्रोल के लिए जमशेदपुर में लगेंगे 300 सीसीटीवी कैमरे, शहर के इंट्री व एग्जिट रूट को किया जाएगा कवर

Related Articles