Home » Saraikela Double Murder: कांड्रा में अपहरण करने के बाद दो युवकों की बेरहमी से हत्या

Saraikela Double Murder: कांड्रा में अपहरण करने के बाद दो युवकों की बेरहमी से हत्या

घटना को अंजाम देने के बाद फुटबाल मैदान में गाड़ दिए दोनों शव

by Mujtaba Haider Rizvi
Saraikela Double Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saraikela : कांड्रा थाना क्षेत्र में दो युवकों के अपहरण के बाद उनकी हत्या कर शवों को जमीन में दफना दिया गया। पुलिस ने गम्हरिया के रामचंद्रपुर-रापचा फुटबॉल मैदान के पास वन विभाग की जमीन से दोनों युवकों के शव शनिवार को बरामद कर लिए हैं। शव बरामद होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है।

गौरतलब है कि 20 अगस्त को राहुल हांसदा और तपन प्रधान का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जिन लोगों पर शक जताया गया था उनको हिरासत में लिया गया। इनसे पूछताछ में ऐसे सुराग मिले कि दोनों युवकों की हत्या कर दी गई है।

Saraikela Double Murder Case

सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों अपहृत युवकों की हत्या कर शवों को रापचा ग्राउंड के पीछे वन विभाग की जमीन में दफना दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां खुलती चली गईं और दोनों शवों को जमीन से बरामद किया गया।

प्रारंभिक स्तर पर हत्या के पीछे मोबाइल चोरी से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि हत्या और अपहरण के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जाएगा।

पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जांच जारी है।

Related Articles