Ranchi : झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने धुर्वा स्थित एचएमटीपी ग्राउंड में खेल महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुमार गौरव, अध्यक्ष, झारखंड राज्य युवा आयोग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं क्रिकेट खेलकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने सचिवालय कर्मियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया। सुबह से ही शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रिकेट, शतरंज, कैरम तथा रस्साकशी की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता परिणाम
क्रिकेट
विजेता – नेपाल हाउस टाइटन्स (अभिजेता: टीम कप्तान दीपक कुमार के नेतृत्व में)
उपविजेता – नेपाल हाउस स्ट्राइकर्स (कप्तान: राहुल कुमार)
तृतीय स्थान – यूनिटी स्ट्राइकर्स (कप्तान: विकास तिर्की)
शतरंज (पुरुष वर्ग)
प्रथम – संतोष कुमार ठाकुर
द्वितीय – अमित कुमार सिन्हा
तृतीय – मनोहर टेटे
कैरम (महिला वर्ग)
प्रथम – अनामिका बा
द्वितीय – अमृता बराला
कैरम (पुरुष वर्ग)
प्रथम – अजय राज कुजूर
द्वितीय – रमन रंजन
तृतीय – मुदस्सर इमाम
पुरस्कार वितरण समारोह में यह रहे मौजूद
पुरस्कार वितरण समारोह में संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार की उपस्थिति रही। स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष पीकेश सिंह सहित कुणाल, बृजेश एवं पीयूष ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

