Home » Giridih News : दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, वीडियो भेज कर सरकार से लगाई वापसी की गुहार

Giridih News : दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, वीडियो भेज कर सरकार से लगाई वापसी की गुहार

Giridih News : गिरिडीह के समाजसेवी को भेजा है वीडियो, समाजसेवी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर लगाई है मांगी है सहायता

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih: झारखंड के 14 मजदूर दुबई में फंस गए हैं। यह मजदूर बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग के रहने वाले हैं। इन मजदूरों ने दुबई से अपना वीडियो बनाकर गिरिडीह के रहने वाले समाजसेवी सिकंदर अली को भेजा है। मजदूरों ने मांग की है कि केंद्र सरकार उनकी वतन वापसी कराए।

ईएमसी कंपनी में काम करने गए थे मजदूर

गौरतलब है कि इन मजदूरों को अक्टूबर 2025 में ईएमसी कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन का काम करने के लिए दुबई भेजा गया था। मजदूरों का कहना है कि उन्हें दुबई में काफी कम पैसा दिया जा रहा है। आरोप है कि उनसे काफी अधिक काम कराया जाता है। कम पैसा मिलने की वजह से उन्हें खाने-पीने तक की दिक्कत हो रही है। इसी वजह से वह चाहते हैं कि उनकी वतन वापसी हो जाए। लेकिन कंपनी के लोग उन्हें छोड़ नहीं रहे हैं। उनका पासपोर्ट कंपनी के लोगों ने जब्त कर लिया है।

दुबई में फंसे हैं यह 14 मजदूर

जो 14 मजदूर वहां गए हैं इनमें गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी गांव के रहने वाले रोशन कुमार व अजय कुमार, बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला के रहने वाले राजेश महतो, मंडरो, डूमरडेली के अजय कुमार, बोकारो जिले के पेंक नारायण थाना क्षेत्र के कंजकीरो गांव के रहने वाले डालेश्वर महतो, हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खेदाडीह गांव के रहने वाले जागेश्वर महतो व फालेंद्र महतो, सिरैया के बैजनाथ महतो, पारजोरिया के दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो, चकचुको बसरिया के दीपक कुमार, गोरहर थाना क्षेत्र के रोहित महतो और सेवा महतो शामिल हैं।

अब तक भारत नहीं लाया जा सका हादसे में मृत मजदूर का शव

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर 2025 को डुमरी थाना क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत के दूधपनिया गांव के रहने वाले श्रमिक विजय कुमार महतो की सऊदी अरब में मौत हो गई थी। अब तक उसका शव भारत नहीं लाया जा सका है। परिजन अभी भी परेशान हैं।

Read Also: Giridih Murder : गिरिडीह में महिला की जलाकर हत्या, जानें क्यों हुई घटना

Related Articles