
RANCHI: राजधानी रांची में बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दानिश के आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने और इसके लिए सक्रिय रहने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध से गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से इलाके में दहशत है।

