Home » Ranchi Railway Station : रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से फिसली महिला की RPF जवान ने बचाई जान, बड़ा हादसा टला

Ranchi Railway Station : रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से फिसली महिला की RPF जवान ने बचाई जान, बड़ा हादसा टला

आरपीएफ जवान की सूझबूझ और साहस के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया। महिला पूरी तरह सुरक्षित रही और बाद में स्टेशन से चली गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
ranchi railway station rpf action
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi:  रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सतर्कता और फौरन की गई कार्रवाई से एक महिला यात्री की जान बच गई। यह घटना 3 जुलाई  को ट्रेन संख्या 18625 इस्लामपुर–हटिया एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान हुई।

गौरतलब है कि महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच बने गैप में फिसल गई। घटना को देखकर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ पोस्ट रांची के कांस्टेबल रूपेश कुमार गुप्ता ने बिना एक पल गंवाए तत्काल महिला को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया।

आरपीएफ जवान की सूझबूझ और साहस के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया। महिला पूरी तरह सुरक्षित रही और बाद में स्टेशन से चली गई। घटना के बाद ट्रेन के सुरक्षित परिचालन और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी में लगे होने के कारण आरपीएफ कर्मी महिला का नाम और पता दर्ज नहीं कर सके।

रेलवे सुरक्षा बल ने कांस्टेबल रूपेश कुमार गुप्ता के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और निर्णय क्षमता ऑपरेशन “जीवन रक्षा” की भावना को साकार करती है। यह घटना यात्रियों की सुरक्षा के प्रति आरपीएफ की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Read also Ranchi News: रांची में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, धीमी प्रगति पर कई ERO, AERO और BLO को शो-कॉज नोटिस

Related Articles

Leave a Comment