Home » Giridih Murder : गिरिडीह में महिला की जलाकर हत्या, जानें क्यों हुई घटना

Giridih Murder : गिरिडीह में महिला की जलाकर हत्या, जानें क्यों हुई घटना

by Rakesh Pandey
in seraikela gamhariya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih: गिरिडीह जिले में बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पश्चिमी पंचायत में एक महिला को जलाकर उसकी हत्या कर दी गई है। महिला का जला हुआ शव बेको पश्चिमी पंचायत के बंगाली पुल के पास पड़ा मिला। शव के आसपास राख मौजूद थी।

इलाके में फैला दिया गया मुखबिरों का जाल

पुलिस का कहना है कि महिला का अधजला शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जहां शव बरामद हुआ है, उसी जगह उसकी जलाकर हत्या की गई है। ऐसा जांच में पता चल रहा है। शव का पता चलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आसपास गांव से किसी महिला के गायब होने की सूचना नहीं

मौके पर पहुंचे चौधरीबांध पंचायत के मुखिया संजय यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि बंगाली पुल के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर वह यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसी गांव से किसी महिला या युवती के गायब होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि जहां शव पड़ा है वह सुनसान इलाका है। लगता है कि कोई बदमाश घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकला है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also Jamshedpur Fire: बागुनहातु के उत्क्रमित मध्य सरना विद्यालय में अराजकतत्वों ने लगाई आग, किताब व डेस्क-बेंच जलकर राख

Related Articles

Leave a Comment