Home » RANCHI CRIME NEWS: वर्द्धमान कंपाउंड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

RANCHI CRIME NEWS: वर्द्धमान कंपाउंड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

by Vivek Sharma
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आपसी विवाद में गई थी जान।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमन कच्छप, उसका भाई अनिकेत कच्छप और पिता मुन्ना कच्छप शामिल हैं। पुलिस ने घटना के दो दिन के भीतर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार यह हत्या आपसी विवाद के कारण हुई थी। घटना गुलमोहर पार्क में हुई, जहां मधेसरर सिंह के साथ मारपीट के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया था। हत्या के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने लालपुर चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था।

पुलिस ने सड़क जाम करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सिटी डीएसपी वी. रमण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की मारपीट या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। समय पर सूचना मिलने से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

Related Articles