Home » West singhbhum News : कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न होगा महादेवशाल का श्रावणी मेला, प्रशासन ने कसी कमर

West singhbhum News : कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न होगा महादेवशाल का श्रावणी मेला, प्रशासन ने कसी कमर

मेला व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए चक्रधरपुर की एसडीओ आईएएस श्रुति राजलक्ष्मी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मेला समिति के बैठक कर दिए कई दिशा निर्देश।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर में श्रावणी मेला शुरू होने से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस श्रुति राजलक्ष्मी ने मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण किया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सुरक्षा और सुविधा को लेकर हुई बैठक, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने महादेवशाल सेवा समिति के अध्यक्ष सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और समिति के अन्य सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और दर्शन की सुगम व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने बताया कि इस वर्ष पूरे श्रावण महीने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे महीने स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

एसडीओ ने मेला समिति को कई अहम निर्देश दिए

जलाभिषेक और दर्शन : भक्तों को बिना दिक्कत के जल चढ़ाने और दर्शन की सुविधा समय पर सुनिश्चित की जाए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

भीड़ नियंत्रण : प्रवेश और निकास द्वार पर अलग-अलग व्यवस्था, तथा कतार प्रबंधन दुरुस्त रखा जाए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्किंग और सफाई: वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग और पूरे परिसर में नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी मुस्तैद

किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए परिसर में फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम की तैनाती की जाएगी। एसडीओ ने कहा कि मंदिर समिति और प्रशासन आपसी समन्वय से काम करेंगे ताकि श्रद्धालुओं को हर जरूरी सुविधा मिल सके। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि महादेवशाल में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाजनक दर्शन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Read Also West singhbhum News : त्रिशूल चौक के पास युवक पर चाकू से हमला, 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles