Jamshedpur : जुगसलाई थाना पुलिस ने सोमवार को खरकाई नदी के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम नौशाद है। वह जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 5.35 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की है। लिखा-पढ़ी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी नौशाद का आपराधिक इतिहास है। इस पर जुगसलाई थाने में दो और बिष्टुपुर थाने में एक केस पहले से ही दर्ज है। जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। इसी पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया।
Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

