मुंबई : Kangana Ranaut film ‘Emergency’ : देश की चर्चित फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ विवादों में फंस गई है। अब फिल्म छह सितंबर को रिलीज नहीं हो सकेगी। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को तुरंत प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश देने से इंकार कर दिया है।

इससे अभिनेत्री कंगना रनौत को झटका लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर तुरंत प्रमाण पत्र जारी किया जाता है तो वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश का खंडन होगा। मालूम हो कि कंगना रनौत एक अभिनेत्री के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सदस्य भी हैं। अभी तक कंगना रनौत की फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है।
Kangana Ranaut film ‘Emergency’ : बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा?
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि वह सीबीएफसी को प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश नहीं दे सकता है। क्योंकि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पहले ही सेंसर बोर्ड को जबलपुर सिख संगत द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर निर्णय लेने का आदेश दिया है।
Kangana Ranaut film ‘Emergency’ : सिख संगत ने क्या जताई है आपत्ति
दरअसल, सिख संगत ने कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ और उसके ट्रेलर पर आपत्ति की है। हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को आदेश दिया है कि वह जबलपुर सिख संगत या किसी अन्य द्वारा की गई आपत्तियों पर 18 सितंबर तक निर्णय ले। अब सभी को 18 सितंबर तक इंतजार करना होगा।
Kangana Ranaut film ‘Emergency’ : जी इंटरटेनमेंट ने दाखिल की थी चायिका
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को सीबीएफसी ने प्रमाण पत्र जारी नहीं किया था। इसके बाद जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज कंपनी ने सेंसर प्रमाण पत्र जारी करने की अपील हाईकोर्ट से की। मगर हाईकोर्ट ने इससे इंकार कर दिया है। मालूम हो कि इस फिल्म की निर्माता जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज ही है।

