Home » Kodarma Missing Children : कोडरमा से लापता हुए बिरहोर बच्चे गया के चाइल्ड लाइन में मिले, सभी सुरक्षित

Kodarma Missing Children : कोडरमा से लापता हुए बिरहोर बच्चे गया के चाइल्ड लाइन में मिले, सभी सुरक्षित

jharkhand Hindi News : ट्रेन पर चढ़कर भटक कर पहुंच गए गयाजी

by Mujtaba Haider Rizvi
koderma hindi news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kodarma: कोडरमा जिला के जयनगर प्रखंड के गड़ियाई बिरहोर कॉलोनी से लापता हुए सभी 10 बच्चे सुरक्षित मिल गए हैं। इन सभी को गया स्थित चाइल्ड लाइन में रखा गया है। बच्चों के सुरक्षित मिलने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है।

अंचल अधिकारी सारांश जैन ने बताया कि डीसी के निर्देश पर बीडीओ गौतम कुमार ने गड़ियाई बिरहोर कॉलोनी जाकर मामले की जांच की थी। बाद में पता चला कि सभी बच्चे गया की चाइल्डलाइन में हैं। इसके बाद अधिकारियों को गया चाइल्डलाइन भेजा गया है। बताया जा रहा है कि 7 बच्चों को गयाजी की मुफस्सिल थाना पुलिस और तीन बच्चों को परैया थाना पुलिस ने बरामद किया है।

यह बच्चे कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। वहां किसी ट्रेन पर सवार होकर गया जी पहुंच गए थे और गया जी में इधर-उधर भटक रहे थे। कोडरमा के एसपी और डीसी अलर्ट मोड में थे। कई जिलों से सूचना साझा की गई थी। इसके बाद गयाजी से सूचना मिली कि बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिला प्रशासन अब सभी बच्चों को सुरक्षित कोडरमा वापस लाने की तैयारी में जुट गया है।

Read Also- RANCHI RIMS NEWS: हाथी के हमले में घायलों से मिले स्वास्थ्य मंत्री, बोले- पूरा इलाज कराएगी सरकार

Related Articles

Leave a Comment