Home » Chaibasa News : कोल्हान कमिश्नर नेलसम एयोन बागे को भावभीनी विदाई, 33 वर्षों की सेवा का हुआ सम्मान

Chaibasa News : कोल्हान कमिश्नर नेलसम एयोन बागे को भावभीनी विदाई, 33 वर्षों की सेवा का हुआ सम्मान

सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने में टीमवर्क का बड़ा योगदान रहा और सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का सहयोग व सम्मान हमेशा याद रहेगा।

by Reeta Rai Sagar
Kolhan Commissioner
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कोल्हान के रिटायर्ड कमिश्नर नेलसम एयोन बागे को सोमवार को चाईबासा स्थित कमिश्नरी सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। वे 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। विदाई समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर के सचिव अजय कुमार साहू, सामाजिक सुरक्षा विभाग के उपनिदेशक खुशेंद्र सोन केसरी सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उपहार भेंट किए।

अपने संबोधन में नेलसम एयोन बागे ने कहा कि उनका 33 वर्षों का प्रशासनिक सफर अनेक अनुभवों से भरा रहा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने में टीमवर्क का बड़ा योगदान रहा और सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का सहयोग व सम्मान हमेशा याद रहेगा।

समारोह में संजय, मनीष विश्वकर्मा, अजीत पाठक, संजीव कुमार, संदीप महतो, विष्णु रजक सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read: कांग्रेस ने शुरू किया मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम, झारखंड समेत पूरे देश में प्रभावी प्रवक्ताओं की तलाश शुरू

Related Articles