Home » Kolhan University: इस साल केयू के सवा लाख छात्रों को मिलेगी ‘अपार आईडी’

Kolhan University: इस साल केयू के सवा लाख छात्रों को मिलेगी ‘अपार आईडी’

by Rakesh Pandey
Kolhan University
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

जमशेदपुर:  Kolhan University के दायरे में आने वाले सवा लाख विद्यार्थियों की ‘Apaar ID’ तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूनिवर्सिटी इस साल सभी विद्यार्थियों का एकेडमिक डेटा जुटाकर यह आईडी जारी करेगी। याेजना के तहत इस साल तक सभी विद्यार्थियों को यह आईडी जारी कर दिया जाएगा। इसकी खास बात यह है कि संबंधित यूनिवर्सिटी  (Kolhan University) के साथ टाइअप कर काेई भी मल्टीनेशनल या अन्य स्तर की कंपनी जॉब पाने वाले विद्यार्थियों से जुड़ी हर एकेडमिक गतिविधि की ऑफिशियल जानकारी प्राप्त कर सकेगी। प्लेसमेंट के बाद स्किलिंग, री-स्किलिंग या अप-स्किलिंग में भी इसका उपयाेग हो सकेगा।

दाे दिन तक नई दिल्ली में केंद्र सरकार के अफसराें के साथ हुई बैठक में उच्च शिक्षा विभाग व राज्य के कई विवि के पदाधिकारी शामिल हुए। वहां तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा के अाधार पर यूनिवर्सिटी ने अपार आईडी पर काम शुरू किया है। कहा जा रहा है- मार्च से अप्रैल के बीच डेटा संबंधी काम शुरू कर दिया जाएगा। केयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ एके चाैधरी ने कहा- अपार आईडी से विद्यार्थियों काे कई प्रकार का लाभ हाेगा। यह डीजी लॉकर से बिलकुल अलग है।

यह है Apaar ID:

:

Kolhan University – आधार की तरह ही उपयोग कर सकेंगे स्टूडेंट्स

अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी एक तरह से एकेडमिक आधार कार्ड है। जैसे आधार का एक यूनिक आइडेंटी नंबर है। वैसे ही देशभर में अब स्टूडेंट के लिए अपार आईडी सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसका उपयोग स्टूडेंट अपने आइडेंटी कार्ड के तौर पर भी कर सकेंगे। नई शिक्षा नीति-2020 में यह निर्देश है कि स्कूल, उच्च शिक्षा व स्किलिंग तीनों डोमेन के छात्र-छात्राओं का डेटा एक प्लेटफॉर्म पर होना चाहिए।

जमशेदपुर कोऑपरेटिव काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ अमर सिंह के अनुसार, नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क आने के बाद मल्टीपल एग्जिट, इंट्री, नए कोर्स में लैटरल इंट्री आदि में ऐसे सिस्टम की जरूरत थी, ताकि एक ही प्लेटफॉर्म पर सब कुछ सत्यापित हो सके। वैसे भी कई बार अलग-अलग एजेंसियों के पास एक ही संस्था के बारे में उपलब्ध डेटा में भी विसंगतियां होती है।

Kolhan University  – विद्यार्थियों काे होगा यह फायदा:

अपार आईडी में किसी स्टूडेंट ने जाे डिग्री प्राप्त की है या जिस काेर्स की पढ़ाई कर रहा है, उसकी सभी मार्कशीट व फेल, पास या पूरक अंकों की प्रमाण के साथ जानकारी हाेगी। देश-दुनिया में किसी भी शिक्षण संस्थान से काेई भी सर्टिफिकेट, डिप्लाेमा, डिग्री या एडवांस डिप्लाेमा लिया है ताे उसका भी ब्योरा संबंधित प्रमाण-पत्र के साथ हाेगा। ऐसे में किसी स्टूडेंट ने किस साल एडमिशन लिया, कितनी बार सप्लीमेंट्री मिली, किस साल पास हुआ और वर्तमान स्टेट्स क्या है, यह सब जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी।

Kolhan University  – क्रेडिट ट्रांसफर में भी हाेगी आसानी:

Apaar ID से विद्यार्थियों के कोर्स क्रेडिट ट्रांसफर में भी आसानी होगी। मसलन कोई स्टूडेंट किसी कोर्स के दो विषय पढ़ चुका है और अन्य विषय बाद में पढ़ता है तो इसमें जानकारी रहेगी कि आप दो विषय शुरुआत में पढ़ चुके हैं और उसे दोबारा नहीं पढ़ना होगा। अपार में हर स्टूडेंट के सभी एकेडमिक सर्टिफिकेट पूर्ण रूप से सत्यापित रहेंगे। इससे बार-बार वेरिफिकेशन का झंझट खत्म होगा। भविष्य में जाे भी पढ़ाई (नेट, पीएचडी सहित अन्य) पूरी होगी।

 

 

 

 

 

READ ALSO:

रांची की काली मिट्टी के पिच में क्या होगी भारत की रणनीति, शहर पहुंची टीम  

Related Articles