Home » Kolhan University : 2026 के लिए एकीकृत अवकाश कैलेंडर जारी, 85 दिन बंद रहेगा विवि

Kolhan University : 2026 के लिए एकीकृत अवकाश कैलेंडर जारी, 85 दिन बंद रहेगा विवि

Kolhan University : अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि प्रतिबंधित अवकाश की अलग से अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

by Dr. Brajesh Mishra
Kolhan University holiday list 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने वर्ष 2026 के लिए एकीकृत अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत विवि में 85 दिन का अवकाश दिया गया है। यह अधिसूचना बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी की गई। यह कैलेंडर झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति द्वारा अनुमोदित है और राज्यपाल सचिवालय, रांची के पत्र के आलोक में लागू किया गया है।

जारी सूचना के अनुसार यह अवकाश कैलेंडर कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी संबद्ध महाविद्यालयों, स्नातकोत्तर विभागों, संकायों एवं प्रशासनिक कार्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कैलेंडर शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षाओं, कार्यालयीन कार्यों एवं शिक्षण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। हालांकि, अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि प्रतिबंधित अवकाश की अलग से अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इस कैलेंडर को अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि सभी संबंधित अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी समय रहते अवकाशों की जानकारी प्राप्त कर सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि एकीकृत अवकाश तालिका से शैक्षणिक योजना बनाने में सुविधा होगी और अनावश्यक भ्रम की स्थिति से बचा जा सकेगा।

पर्व / त्योहारअवकाश की तिथि
नव वर्ष दिवस1 जनवरी
सोहराय12-13 जनवरी
मकर संक्रांति14 जनवरी
सुभाष चंद्र बोस जयंती / बसंत पंचमी23 जनवरी
गणतंत्र दिवस26 जनवरी
रविदास जयंती1 फरवरी
शब-ए-बारात5 फरवरी
महाशिवरात्रि15 फरवरी
होली3-5 मार्च
रमजान का अंतिम शुक्रवार20 मार्च
सरहुल / ईद-उल-फित्र21 मार्च
रामनवमी26 मार्च
महावीर जयंती31 मार्च
गुड फ्राइडे3 अप्रैल
ईस्टर मंडे6 अप्रैल
अंबेडकर जयंती14 अप्रैल
मजदूर दिवस / बुद्ध पूर्णिमा1 मई
ईद-उल-जुहा (बकरीद)27 मई
ग्रीष्म अवकाश1-20 जून
मुहर्रम26-27 जून
हुल दिवस30 जून
रथ यात्रा16 जुलाई
विश्व आदिवासी दिवस9 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त
श्रावण का अंतिम सोमवार24 अगस्त
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी26 अगस्त
रक्षा बंधन28 अगस्त
जन्माष्टमी4 सितंबर
गणेश चतुर्थी14 सितंबर
विश्वकर्मा पूजा17 सितंबर
कर्मा पूजा22-23 सितंबर
अनंत चतुर्दशी25 सितंबर
गांधी जयंती2 अक्टूबर
महालया10 अक्टूबर
कलश स्थापना11 अक्टूबर
दशहरा अवकाश16-21 अक्टूबर
शरद अवकाश (दीपावली, भगवान बिरसा मुंडा जयंती / राज्य स्थापना दिवस एवं छठ पूजा)7-18 नवंबर
गुरुनानक जयंती24 नवंबर
क्रिसमस / शीत अवकाश25-31 दिसंबर

Read Also: Akanksha Exam 2026 : आकांक्षा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 16 जनवरी अंतिम तिथि

Related Articles