Home » Akanksha Exam 2026 : आकांक्षा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 16 जनवरी अंतिम तिथि

Akanksha Exam 2026 : आकांक्षा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 16 जनवरी अंतिम तिथि

Akanksha Exam 2026 : आकांक्षा परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा आवेदन प्रपत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

by Dr. Brajesh Mishra
Jac
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : भारत सरकार एवं राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी इंजीनियरिंग व मेडिकल महाविद्यालयों तथा क्लैट में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए झारखंड सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा केन्द्रों में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा का संचालन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा किया जाएगा। परिषद द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा संबंधित प्रधानाध्यापकों को सूचित किया गया है कि आकांक्षा परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा आवेदन प्रपत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जैक द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित किया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। परिषद ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे आकांक्षा केन्द्र के माध्यम से उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का लाभ उठा सकें।

परीक्षा से संबंधित प्रमुख जानकारी

  • परीक्षा आवेदन भरने की तिथि 30 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
  • इंजीनियरिंग परीक्षा में भौतिकी, रसायन, गणित एवं मानसिक योग्यता से 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • मेडिकल परीक्षा में भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान एवं मानसिक योग्यता शामिल होंगे।
  • क्लैट परीक्षा के लिए अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन एवं मानसिक योग्यता विषय निर्धारित किए गए हैं।
  • प्रत्येक विषय के लिए 40 अंक निर्धारित हैं और परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी।
  • परिषद ने सभी संबंधित विद्यालयों एवं विद्यार्थियों से समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Read Also: Jamshedpur Education News : आरक्षित कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 10 जनवरी तक बढ़ाई गयी, अब तक 2340 फॉर्म भरे गए

Related Articles