चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय में एक सनसनीखेज घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ा लगिया के पास से एक युवती की लाश बरामद हुई है। शव देख कर लोग आशंका जता रहे हैं कि महिला के साथ दुष्कर्म कर साक्ष्य छिपाने के लिए हत्यारों ने उसकी पत्थर से कूच कर हत्या की है। पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग युवती के साथ हुई इस वारदात से दहशत में हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी है, तो वह पुलिस को सूचित करें। जानकारी के अनुसार युवती के शरीर पर पत्थर से वार करने के निशान पाए गए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं ? पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Read Also: Kolhan University : 2026 के लिए एकीकृत अवकाश कैलेंडर जारी, 85 दिन बंद रहेगा विवि

