Home » RANCHI CITY NEWS: धुर्वा में क्षत्रिय गौरव एकता समागम, कई राज्यों से जुटे दिग्गज

RANCHI CITY NEWS: धुर्वा में क्षत्रिय गौरव एकता समागम, कई राज्यों से जुटे दिग्गज

संगठन को एकता के सूत्र में बांधने का लिया संकल्प

by Vivek Sharma
क्षत्रिय महासभा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में रविवार को क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षत्रिय गौरव एकता मंच, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और कई राजनीतिक दलों से जुड़े नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए। उनके अलावा शिवहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद लवली आनंद, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्व सांसद सुनील सिंह और धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंच से वक्ताओं ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी एकजुटता बेहद जरूरी है और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में एकता समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिखराव की स्थिति में समाज के अधिकार कमजोर पड़ जाते हैं। ऐसे में सभी को मिलकर समाज को संगठित करना होगा।

वहीं पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और इसने हमेशा देशहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी एकता में होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आयोजकों की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज के बीच संवाद और एकता को मजबूत किया जा सके।

READ ALSO: RANCHI SMART CITY: स्मार्ट सिटी के जर्जर पोल दे रहे हादसों को दावत, गिरा तो चली जाएगी जान

Related Articles

Leave a Comment