Home » Kolhan University : केयू का दीक्षांत समारोह नवंबर के अंतिम सप्ताह में, डेढ़ लाख छात्रों को मिलेगी डिग्री, लेकिन समारोह में सिर्फ टॉपर ही होंगे शामिल

Kolhan University : केयू का दीक्षांत समारोह नवंबर के अंतिम सप्ताह में, डेढ़ लाख छात्रों को मिलेगी डिग्री, लेकिन समारोह में सिर्फ टॉपर ही होंगे शामिल

Kolhan University : समारोह को सफलता पूर्व संपन्न कराने के लिए विवि की ओर से करीब 20 से अधिक अलग अलग कमेटियां बनायी जाएंगी।

by Birendra Ojha
Kolhan University course revise
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय में लंबे इंतजार के बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। मंगलवार को कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस समारोह में पिछले चार सत्रों के लगभग डेढ़ लाख छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी, लेकिन विशेष रूप से केवल टॉपर (गोल्डमेडल पाने वाले) व पीएचडी अवार्डेड छात्र ही समारोह में शामिल होंगे। छात्रों की अधिक संख्या को देखते हुए विवि ने यह फैसला लिया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियों के लिए दो दिनों के भीतर एक विशेष कमेटी गठित करने का फैसला किया है। राज्यपाल ने भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की संभावना व्यक्त की गई है। राजभवन ने अनुमति मिलने के बाद विवि समारोह की फाईनल तिथि घोषित करेगा। बैठक में कुलपति ने कहा, “दीक्षांत समारोह छात्रों के लिए प्रेरणादायक होगा। हम केवल टॉपर छात्रों को आमंत्रित कर रहे हैं ताकि समारोह अधिक प्रभावी और प्रेरक बने। डिग्री प्रमाण-पत्र सभी योग्य छात्र बाद में प्राप्त कर सकेंगे।

राज्यपाल के मुख्य अतिथि बनने की संभावना से समारोह को और भव्य बनाने की योजना है। यदि राज्यपाल उपलब्ध न हुए तो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में कुलपति के अलावा रजिस्ट्रार डॉ. परसुराम सियाल, सीसीडीसी डॉ. आरके चौधरी, डॉ. प्रभात कुमार सिंह आदि शामिल हुए।

इन सत्र के पासआउट छात्र होंगे शामिल

कोल्हान विवि के दीक्षांत समारोह में यूजी व पीजी के वर्ष 2021, 22, 23 व 24 के पास आउट छात्रों को शामिल किया जाएगा। यह विवि छठवां दीक्षांत समारोह होगा। इससे पहले 2022 में समारोह आयोजित हुआ था। सभी डिग्रियां टेंडर के जरिए छपवायी जाएंगी। इसके साथ ही समारोह में शामिल होने वाले टॉपर छात्रों को विवि पहले सूचीत करेगा इसके बाद उन्हें रजिस्ट्रेशन फॉर्म देकर कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान करेगा। समारोह में शामिल होने वाले छात्रों को भारतीय परिधान में आना होगा। समारोह में शामिल होने वाले टॉपर छात्रों की सूची विवि जल्द जारी करेगा। इसे तैयार करने के लिए परीक्षा विभाग को कहा गया है।

20 से अधिक कमेटियां बनायी जाएंगी

इस समारोह को सफलता पूर्व संपन्न कराने के लिए विवि की ओर से करीब 20 से अधिक अलग अलग कमेटियां बनायी जाएंगी। इसमें विवि के सभी आला अधिकारियों के अलावा डीन व विभागाध्यक्ष शामिल होंगे। इस कमेटी की जिम्मेदारी पूरे समारोह को सफलता पूर्व संपन्न कराना होगा। पूरा आयोजित विवि के चाईबासा परिसर में होगा। समारोह के लिए विवि जल्द ही वित्त विभाग से बजट पास कराएगा। इस आयोजन पर 10 लाख से अधिक राशि खर्च होगी।

चार सत्रों के प्रमाण पत्रों की तैयारी एवं 21 से लेकर 24 तक के टॉपर्स को एक साथ उपाधि प्रदान करने एवं इससे जुड़ी सारी तैयारी को पूरा करने की चुनौती तो है परंतु विश्वविद्यालय के पदाधिकारीयों संकाध्यक्षों, विभाग अध्यक्षों एवं कर्मचारियों के सहयोग से इस चुनौती को स्वीकार करते हुए स समय सारे कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे, यह मेरा विश्वास है।

-प्रो. (डॉ.)अंजिला गुप्ता, कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा

Read Also: Jharkhand Urdu Teacher Recruitment : झारखंड में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति फंसी, JSSC से अंतिम सूची रोके जाने पर संघ नाराज, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग व आंदोलन की चेतावनी

Related Articles