Home » जमशेदपुर के निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए 1 से 15 जनवरी के बीच होगा लॉटरी

जमशेदपुर के निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए 1 से 15 जनवरी के बीच होगा लॉटरी

by Rakesh Pandey
lottery
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर के स्कूलों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, lottery से एडमिशन होने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक ने नोटिस पारित किया है। बता दे कि शहर के निजी स्कूलाें की इंट्री कक्षा में अगले साल हाेने वाले नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद अब स्कूलाें में स्क्रूटनी चल रही है। कई स्कूलाें ने इसे पूरा भी कर लिया है। ऐसे में जाे आवेदन सही पाए गए हैं, उनमें से lottery के जरिए बच्चाें के नाम चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस lottery काे लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय स्कूलाें काे नाेटिस जारी करेगा। इसमें  lottery कब से कब तक की जानी है और उसकी प्रक्रिया क्या हाेगी इस पर विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, निजी स्कूलाें काे 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच lottery की प्रक्रिया पूरी करनी हाेगी। काैन स्कूल किस तिथि काे lottery करेगा, इसके बारे में उसे शिक्षा विभाग काे जानकारी देनी हाेगी। इसके बाद विभाग पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा। पर्यवेक्षक की मौजूदगी में ही lottery की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। lottery के दाैरान कुछ अभिभावकाें काे भी बुलाना हाेगा। निजी स्कूलाें में सामान्य काेटे की करीब 8 हजार सीटाें के लिए 70 हजार से अधिक आवेदन भरे गए हैं।

20 काे जारी हाेगी चयनित बच्चाें के नाम की सूची: lottery

इस lottery  में जिन बच्चाें का नाम निकलेगा, उनकी सूची सभी स्कूल एक साथ 20 जनवरी काे जारी करेंगे। इसके आधार पर ही स्कूलाें में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दाखिले के दाैरान अभिभावकाें काे बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, आधार की फाेटाे काॅपी के साथ ही फैमिली फाेटाे लगानी होगी। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल नामांकन सूची के साथ फीस की जानकारी भी साझा करेंगे। अभिभावक बच्चाें के नाम की सूची स्कूल की वेबसाइट के साथ ही नाेटिस बाेर्ड पर देख सकेंगे।

15 जनवरी के बाद आरक्षित काेटे की सीटाें के लिए ऑनलाइन भरा जाएगा आवेदन

निजी स्कूलाें में राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत गरीब व अभिवंचित वर्ग के बच्चाें के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत सीटाें पर नामांकन के लिए इस बार आवेदन 15 जनवरी से भरा जाएगा। विभाग ने तय कर दिया है कि इस बार फाॅर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसके लिए पाेर्टल तैयार किया जा रहा है। अभी तक इसे लेकर विभाग असमंजस में था। लेकिन अब इस पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। आरटीई लागू हाेने के 12 साल में यह पहला मौका होगा, जब आरक्षित काेटे की सीटाें पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। शहर के निजी स्कूलाें में आरक्षित कोटे की 2100 सीटें हैं।

 

READ ALSO:  Teacher Transfer: जिले के प्रारंभिक विद्यालयाें के 702 व हाईस्कूल के 50 शिक्षकों का होगा ट्रांसफर

Related Articles