Home » Chaibasa News : माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय दीप मेला संपन्न, प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

Chaibasa News : माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय दीप मेला संपन्न, प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

फैंसी ड्रेस से ‘म्हारी रानी सा’ प्रतियोगिता तक दिखा उत्साह, लकी ड्रॉ के विजेताओं को मिले पुरस्कार

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : माहेश्वरी महिला संगठन, चाईबासा शाखा की ओर से दीपावली के अवसर पर स्थानीय राजस्थान भवन, टुंगरी में 24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय दीप मेला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मेले में चाईबासा सहित कोलकाता, रांची, राउरकेला, जमशेदपुर और अन्य स्थानों से आए दुकानदारों ने आकर्षक स्टॉल लगाए। दीपावली की खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने मेले को खास बना दिया।

मेले में भगवान के वस्त्र, पूजा सामग्री, ड्रेस, कुर्ती, चादर, रियल एवं इमिटेशन ज्वेलरी, उपहार सामग्री और बंदनवार सहित कई तरह के आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा गेम और चटपटे व स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने दीपावली की खरीदारी के साथ मेले का भरपूर आनंद उठाया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मेले के पहले दिन, 24 अक्टूबर को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में त्याशा मोहता ने प्रथम, कृषिव मुंधड़ा ने द्वितीय और संचीत बिनानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ग्रुप बी में पाव्या अग्रवाल प्रथम, संचीत बिनानी द्वितीय और युक्ति मोहता तृतीय स्थान पर रहीं।

‘म्हारी रानी सा’ प्रतियोगिता बनी आकर्षण

25 अक्टूबर को महिलाओं के लिए ‘म्हारी रानी सा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संगीता मुंधड़ा विजेता रहीं, जबकि अनिता अग्रवाल ने प्रथम उपविजेता और प्रियंका मोहता ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया। वहीं, रेणु मेहता को ‘फैशन दीवा’ के खिताब से नवाजा गया।

लकी ड्रॉ में प्रीति रूंगटा ने जीता प्रथम पुरस्कार

मेले के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ में श्रीमती प्रीति रूंगटा ने प्रथम, श्रीमती रुचिका दमानी ने द्वितीय और वेद मुंधड़ा ने तृतीय पुरस्कार जीता। इसके अतिरिक्त दस सांत्वना पुरस्कार और सात सरप्राइज गिफ्ट भी प्रदान किए गए।

माहेश्वरी महिला संगठन, चाईबासा शाखा की अध्यक्ष रजनी मोहता ने दो दिवसीय दीप मेले को सफल बनाने के लिए नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने सपरिवार मेले में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। इस तरह के आयोजन त्योहारों की खुशियों को साझा करने के साथ-साथ लोगों को खरीदारी, मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप का अवसर भी प्रदान करते हैं।

Read Also Chaibasa News : चाईबासा में जायंट्स ग्रुप ‘सहेली’ की अनूठी पहल: डांडिया नाइट और रैम्प वॉक में चमकीं शहर की महिलाएं

Related Articles

Leave a Comment