Home » Jamshedpur News : मानगो में आर्थिक तंगी और टेंशन की वजह से कार चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Jamshedpur News : मानगो में आर्थिक तंगी और टेंशन की वजह से कार चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

by Mujtaba Haider Rizvi
mango suicide police is probing interrogation started
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में रविवार देर रात एक कार चालक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक 42 वर्षीय अभिजीत घोष है। वह पेशे से कार ड्राइवर था।

परिवार के लोगों ने बताया कि अभिजीत काफी वक्त से आर्थिक तंगी और मानसिक टेंशन में था। उसके कार लोन की लगभग 18 हजार रुपये की किस्त बाकी थी। इस वजह से वह लगातार परेशान रहता था। मृतक के ससुर औशित भट्टाचार्य ने बताया कि अभिजीत को नशे की लत थी। इस वजह से भी वह अक्सर तनाव में रहता था।

रविवार को वह लोकल ऑर्डर पर कार लेकर निकला था, लेकिन देर शाम घर लौटने के बाद वह कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी पर लटक गया। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अभिजीत फंदे से लटक रहा था। तुरंत उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिजीत आर्थिक परेशानी को लेकर अक्सर चिंता में रहता था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

Read also Vinoba Bhave University Love Drama : 4 साल के रिश्ते के ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने छात्रा के साथ क्या किया ऐसा कि उसने पास के तालाब में लगा दी छलांग

Related Articles