
नई दिल्ली : 7 से 13 अप्रैल के बीच दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। आद्रा रेल मंडल द्वारा रोलिंग ब्लॉक से संबंधित कार्यों के मद्देनजर ट्रेनों को रद्द और कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इस वजह से 7 से 13 अप्रैल के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुल 7 ट्रेनों को किया गया रद्द
रेलवे को भारत की जीवन रेखा भी कहा जाता है। ट्रेनों में सफर करना यात्रियों की आवश्यकता है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए यह सुविधाजनक भी होता है। कई बार ट्रेनों के अचानक रद्द हो जाने के कारण यात्रियों को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल द्वारा कई ट्रेनों को रद्द और रूट डायवर्ट किया गया है। 7 से 13 अप्रैल के बीच कुल 7 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। वहीं, कुल आठ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शाॅर्ट ओरिजिनेशन कर चलाया जाएगा। रेलवे में रोलिंग ब्लॉक के कारण ऐसा किया जा रहा है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
7 से 13 अप्रैल के बीच जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें 7, 11 और 13 अप्रैल को आद्रा मिदनापुर-आद्रा मेमू पैसेंजर। 7 से 13 अप्रैल आसनसोल -आद्रा- आसनसोल मेमू पैसेंजर। 7 और 10 अप्रैल झाड़ग्राम धनबाद- झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस और इसके अलावा 10 अप्रैल को टाटानगर से आसनसोल मेमू।
क्या होता है रोलिंग ब्लॉक
इतने ट्रेनों को रद्द करने और उनका रूट डायवर्ट करने के पीछे की सबसे प्रमुख वजह है, रेलवे में रोलिंग ब्लॉक के कार्य। रेलवे के संदर्भ में रोलिंग ब्लॉक रखरखाव एवं मरम्मत से संबंधित कार्य होते हैं। भारतीय रेलवे में इसकी शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। इसमें योजनाबद्ध तरीके से रेलवे में मरम्मत और रखरखाव के कार्यों को अंजाम दिया जाता है।

