Home » नवरात्रि में विंध्‍याचल और मैहर में रुकेंगी कई ट्रेनें, पांच मिनट होगा अतिरिक्‍त ठहराव

नवरात्रि में विंध्‍याचल और मैहर में रुकेंगी कई ट्रेनें, पांच मिनट होगा अतिरिक्‍त ठहराव

by Rakesh Pandey
एर्नाकूलम से धनबाद के लिए चलेगी जनरल डब्बे वाली स्पेशल ट्रेन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : कलश स्‍थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु मातारानी के दरबार में जाएंगे। इसे लेकर रेलवे ने विंध्‍याचल और मैहर में कई ट्रेनों का अतिरिक्‍त ठहराव दिया है। धनबाद से खुलने वाली और गुजरने वाली ट्रेनों के साथ गोमो होकर चलने वाली पुरुषोत्तम और रांची -लोकमान्य तिलक एक्‍सप्रेस का ठहराव भी दिया गया है। इससे यात्री विंध्‍याचल और मैहर स्‍टेशन पर उतर कर सीधे मां के दरबार तक पहुंच सकेंगे। रेलवे की ओर से बताया गया कि रविवार से ही ठहराव प्रभावी हो गया है।

विंध्‍याचल में इन ट्रेनों का ठहराव
– 12307 हावड़ा- जोधपुर एक्‍सप्रेस
– 12308 जोधुपर – हावड़ा एक्‍सप्रेस
– 22307 हावड़ा -बीकानेर एक्‍सप्रेस
– 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्‍सप्रेस
– 12801 पुरी -नई दिल्‍ली पुरुषोत्तम एक्‍सप्रेस
– 12802 नई दिल्‍ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्‍सप्रेस
मैहर में इन ट्रेनों का ठहराव
– 11046 धनबाद – कोल्‍हापुर दीक्षाभूमि एक्‍सप्रेस
– 11045 कोल्‍हापुर – धनबाद दीक्षाभूमि एक्‍सप्रेस
– 18609 रांची – लोकमान्य तिलक एक्‍सप्रेस
– 18610 लोकमान्य तिलक – रांची एक्‍सप्रेस

READ ALSO :

लग्जरी होटल की तरह होगा इस ट्रेन में सफर, 2030 तक बदल जाएंगी सभी पुरानी ट्रेनें

Related Articles