रांची/मुरी : कुड़मी महतो को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने और कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के बुधवार को रेल रोको आंदोलन के दौरान मुरी रेलवे स्टेशन घंटों जाम रहा। रेल की पटरियों पर सैकड़ों की संख्या में मुरी और आसपास के लोग जमा हो गए।
कुड़मी समाज ने दिखाया दमखम 35 ट्रेनें रही प्रभावित
पूर्वाह्न 11 बजे से पहले की ट्रेनों को तो कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन बाद की ट्रेनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर साढ़े सात घंटे ट्रेनों का परिचालन बाधित रहने के बाद देर शाम 6.30 बजे 25 सितंबर को मुख्य सचिव के साथ वार्ता के लिखित आश्वासन के बाद कुरमी विकास मोर्चा ने अपना रेल रोको आंदोलन को वापस ले लिया। उपायुक्त, धनबाद के लिखित आश्वासन के बाद कुरमी विकास मोर्चा ने आंदोलने को विराम देने का फैसला लिया है। वहीं मोर्चा के ओपी महतो ने बताया कि दो अक्टूबर को भारत सरकार के गृहसचिव से भी वार्ता होगी।
कई ट्रेनें रही प्रभावित :
वहीं रेल रोको आंदोलन के दौरान रांची रेल मंडल से गुजरने वाली 35 ट्रेनें प्रभावित रही। इसमें 15 ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया गया। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार के नेतृत्व में लोग पटरियों पर लोग आए, लेकिन सुबह पांच बजे से तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का कतई प्रयास नहीं किया।
धारा 144 का भी कोई असर नहीं दिख रहा था। हालांकि मुरी रेलवे स्टेशन, बाजार और अन्य जगहों पर काफी संख्या में रैफ, आरपीएफ, जैप 1 और रैप के जवान थे, लेकिन उनके हाथ बंधे हुए ही दिखे। 11 बजे के बाद लोगों की संख्या बढ़ने लगी और रेल की पटरियों पर वे जम गए। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी थी। दो बजे तक तक तो दो हजार से ऊपर संख्या पहुंच चुकी थी और बाद में वे मुरी स्टेशन पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
यहां पर पुलिस के जवान आराम करते ही दिखे। 11.12 पर मुरी स्टेशन पहुंची बांकुड़ा पैसेंजर के यात्री काफी परेशान रहे। अंतत: दो बजे के बाद लोग दूसरे साधनों से रांची की ओर रवाना हुए। इस बीच तुलिन स्टेशन पर बाबा बैजनाथ एक्सप्रेस खड़ी रही और यार्ड में चार मालगाड़ियां फंसी रहीं। इस मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन और आरपीएफ के पदाधिकारी बने रहे।
दो माह से बंद सेक्शन को किया गया चालू :
जो सेक्शन दो माह से प्रभावित था। उसे दोबारा रेलवे द्वारा शुरू किया गया। रांची-सांकी-मेसरा बरकाकाना सेक्शन से कई ट्रेनों को रवाना किया गया। सेक्शन में बड़ा सा बोल्डर गिर जाने के बाद सेक्शन पर ट्रेन का परिचालन प्रभावित था। रांची-पटना वंदे-भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित था। सेक्शन पर ट्रेन का परिचालन नहीं होने से मृुरी सेक्शन से ट्रेन का परिचालन किया जा रहा था। दूसरी तरफ रांची-लोहरदगा-टोरी लाइन का भी सहारा लिया गया।
इन ट्रेनों का नहीं हुआ परिचालन :
रांची – आसनसोल पैसेंजर ट्रेन
13320 रांची – दुमका एक्सप्रेस
18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस
13404 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस
कामख्या-रांची एक्सप्रेस
18616 हटिया- हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस
18620 गोडडा- रांची एक्सप्रेस
18615 हावड़ा- हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस
08642 – बरकाकाना-आद्रा स्पेशल ट्रेन
08151 टाटानगर-बरकाकाना स्पेशल
08696 रांची-बोकारो स्टील सिटी स्पेशल
08़196 – हटिया- टाटा स्पेशल
13403 – रांची-भागलपुर एक्सप्रेस
18622 – हटिया-पटना एक्सप्रेस
18619 – रांची गोडडा एक्सप्रेस
ट्रेनों का आंशिक समापन / प्रारम्भ :-
– 18085/18086 खड़गपुर – रांची – खड़गपुर एक्सप्रेस का मुरी स्टेशन पर आंशिक समापन / प्रारम्भ होगा।
– 13319 दुमका – रांची एक्सप्रेस का तुलिन स्टेशन पर आंशिक समापन होगा ।
– 12019/12020 हावड़ा – रांची – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस का बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक समापन / प्रारम्भ होगा।
– 12365/12366 पटना – रांची – पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस का बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक समापन / प्रारम्भ होगा ।
– 18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन / प्रारम्भ होगा |
– 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन के पश्चात 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में आद्रा स्टेशन से आंशिक प्रारम्भ होगा तथा इस ट्रेन का आद्रा – हटिया – आद्रा के बीच परिचालन रद रहेगा ।)
13503 बर्धमान – हटिया एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक समापन होगा।
ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी :
– 13351 अल्लापुज्जा – धनबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना – हेहल – सांकी – रांची होकर चलेगी।
– 18614 चोपन – रांची एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – रांची होकर चलेगी।
– 12874 आनंदविहार – हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – रांची होकर परिचालित होगी।
22349 पटना – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना – हेहल – सांकी – रांची होकर चलेगी।
12802 नई दिल्ली – भुवनेश्वर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोडरमा – हजारीबाग टाउन – बरकाकाना – सांकी – रांची – राउरकेला – झारसुगुड़ा – सम्बलपुर – कटक होकर चलेगी।
18625 पुर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोडरमा – हजारीबाग टाउन – बरकाकाना – हेहल – सांकी होकर चलेगी।
18618 न्यू गिरिडीह – रांची एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोडरमा – हजारीबाग टाउन – बरकाकाना – हेहल – सांकी होकर चलेगी।
– 13504 हटिया – बर्धमान एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चन्द्रपुरा – कतरासगढ़ होकर चलेगी।
– 12817 हटिया – आनंदविहार एक्सप्रेस 20 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी – सोन नगर – पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी।
– रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को रांची-टोरी लाइन से भेजा गया।
नोट : कई ट्रेनें रांची स्टेशन पर अब तक नहीं पहुंची हैं। इन ट्रेनों के संदर्भ ने रेलवे अपना निर्णय बदल भी सकता है।
READ ALSO : कालगर्ल सर्विस के नाम पर देशभर में ठगी, तीन धराए

