Home » Jamshedpur News : एलबीएसएम कॉलेज में लगेगा मेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स, एमआरएफ समेत 3 बड़ी कंपनियां देंगी नौकरी

Jamshedpur News : एलबीएसएम कॉलेज में लगेगा मेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स, एमआरएफ समेत 3 बड़ी कंपनियां देंगी नौकरी

Jamshedpur News : एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके झाने बताया कि वर्ष 23-24 में भी महाविद्यालय के छात्राओं के लिए विशेष अवसर प्रदान किया गया था और टाटा स्टील में ट्रेन ऑपरेटर के पदों पर 28 आदिवासी छात्रों का चयन हुआ था।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : युवाओं को स्वावलंबी बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को शानदार अवसर दे रही हैं। इस मेले में एमआरएफ लिमिटेड और दूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड जैसी दिग्गज कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पहुंची हैं।

एमआरएफ कंपनी में आवेदन के लिए 18 से 28 वर्ष के युवा योग्य माने गए हैं, जो अभ्यर्थियों के लिए करियर की एक मजबूत नींव रखने का बेहतरीन मौका है। दूसरी ओर, दूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड युवाओं को ट्रेनिंग और ऑपरेटर के पदों पर काम करने का अवसर दे रही है। यह कंपनी छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) स्थित अपने प्लांट के लिए युवाओं का चयन कर रही है। खास बात यह है कि इस साक्षात्कार में मैट्रिक, आईटीआई, डिप्लोमा से लेकर स्नातक पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

कंपनियों द्वारा चयन के साथ आकर्षक स्टाइपेंड, रहने की व्यवस्था, कैंटीन और ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। रोजगार की तलाश कर रहे स्थानीय युवाओं के लिए यह एक बेहद आकर्षक और सुनहरा अवसर साबित हो रहा है। यह रोजगार मेला सुबह 9 बजे से 3 बजे तक संचालित हो। इसमें 1 हजार से अधिक विद्यार्थियों के शामिल हाेने की संभावना है।

कंपनियों के ऑफर और योग्यता

टाटा मोटर्स (सानंद गुजरात एवं जमशेदपुर प्लांट): आईटीआई और 12वीं पास (उम्र 18 से 23 वर्ष) के युवाओं को अप्रेंटिस ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 17,149 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के अलावा मुफ्त ट्रांसपोर्ट, भोजन, ड्रेस, मेडिकल सुविधा और 12,000 रुपए वार्षिक बोनस दिया जाएगा।

एमआरएफ लिमिटेड (दहेज, गुजरात): लीड ट्रेनी पद के लिए 18 से 28 वर्ष के युवा पात्र होंगे। कंपनी 18,000 से 21,000 रुपए प्रति माह वेतन, इंसेंटिव, आवास, कैंटीन, ट्रांसपोर्ट, बीमा और इंडस्ट्री ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

ट्रेनी एवं ऑपरेटर पदों के लिए मैट्रिक, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास अभ्यर्थी साक्षात्कार दे सकते हैं। इन्हें 18,000 से 21,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के साथ रहने, कैंटीन और बीमा की सुविधा मिलेगी।

तैयारियां और दिशा-निर्देश

सफल संचालन के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम के कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय वर्मा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय समिति गठित की गई है। यह टीम पिछले 5 वर्षों के पास-आउट और वर्तमान अंतिम वर्ष (यूजी/पीजी) के छात्रों को प्रेरित कर रही है। साक्षात्कार कॉलेज के सेमिनार हॉल में होंगे, जबकि भीड़ नियंत्रण के लिए अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विभागों में बैठने की व्यवस्था की गई है। झारखंड सरकार के नियमानुसार राज्य से बाहर जाने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण और विधिक प्रक्रिया अनिवार्य होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा और सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र लाने के निर्देश दिए गए हैं।

दो साल बाद लग रहा रोजगार मेला

एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके झाने बताया कि वर्ष 23-24 में भी महाविद्यालय के छात्राओं के लिए विशेष अवसर प्रदान किया गया था और टाटा स्टील में ट्रेन ऑपरेटर के पदों पर 28 आदिवासी छात्रों का चयन हुआ था। इसके अतिरिक्त पूर्व में विराट अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय के साथ मिलकर किया गया था जिसमें 978 बच्चों को अप्रेंटिसशिप का अवसर दिया गया था।

क्वैस के माध्यम से भी महाविद्यालय के 88 बच्चों को टाटा मोटर्स में अवसर प्रदान इसी वर्ष किया गया है। कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में और निर्देश के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा बच्चों को रोजगार उपलब्ध हो इसके लिए निरंतर महाविद्यालय के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

Read Also: Jharkhand Liquor Scam : ACB ने जांच की तेज, विनय चौबे के सहयोगियों समेत छह लोगों को पूछताछ के लिए भेजा समन

Related Articles