Home » West Singhbhum Death : नक्सल प्रभावित टोंटो में तीर मार कर मां-बेटी की हत्या

West Singhbhum Death : नक्सल प्रभावित टोंटो में तीर मार कर मां-बेटी की हत्या

मृतका गुरबारी सुंडी का एकमात्र बेटा कृष्ण सुंडी बेंगलुरु में रहता है। उसे जब इस घटना की जानकारी मिली तो वह सदमे में आ गया।

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी टोला गिदियाबुरु में रहने वाली एक मां और उसकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात, गुरबारी सुंडी और उनकी 13 वर्षीय बेटी श्रीमती सुंडी अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला वीर सिंह सिरका उनके घर में घुस आया और दोनों पर तीर और डंडे से हमला कर दिया। गुरबारी सुंडी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी श्रीमती को भी गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी भी मौत हो गई। इस घटना में गुरबारी सुंडी की एक अन्य बेटी उलीबुइ सुंडी बाल-बाल बची।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वीर सिंह सिरका मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अभी तक इस हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। मृतकों के परिवारवालों के अनुसार, आरोपी और मृतकों के बीच कोई विवाद नहीं था। हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पांच साल पहले उसने अपने ही भाई पर हमला किया था और जेल भी गया था।

बेंगलुरु में रहता है बेटा

इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। मृतका गुरबारी सुंडी का एकमात्र बेटा कृष्ण सुंडी बेंगलुरु में रहता है। उसे जब इस घटना की जानकारी मिली तो वह सदमे में आ गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also : SSC CGL Paper Leak : झारखंड हाई कोर्ट ने CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की

Related Articles