पॉलिटिकल डेस्क: PM Road Show Banaras : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार प्रत्यासी बनने के बाद आज सबसे बड़ा रोड शो करेंगे। पीएम मोदी पर बाबतपुर से बरेका तक 28 किलोमीटर लंबे रूट पर पुष्पवर्षा होगी। पीएम मोदी अपनी कार के रूफटॉप से लोगों का अभिवादन भी करेंगे।

PM Road Show Banaras – स्वागत के लिए बनाए गए 16 प्वाइंट
पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए सड़क मार्ग रूट पर स्वागत के लिए 16 प्वाइंट भी बनाए हैं। एक पखवारे में ही दूसरी बार वाराणसी आ रहे पीएम मोदी 22 फरवरी को भी सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट से बरेका गए थे। इस यात्रा में पीएम मोदी ने कार के अंदर से ही अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाया था। आज रात करीब साढ़े नौ बजे पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से चलेंगे तो पीएम कई जगहों पर कार से बाहर आकर भी लोगों का अभिवादन करेंगे।
PM Modi Varanasi Visit- मंत्रोच्चार के लिए बटुक, डमरू दल और कलाकार रहेंगे उपस्थित
पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट, हरहुआ चौराहा, शिवपुर चौराहा, अर्दली बाजार, कचहरी चौराहा, लहरतारा चौराहे से आगे, मंडुवाडीह चौराहा, बीएलडब्ल्यू गेट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर पीएम का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही इन जगहों पर मंत्रोच्चार के लिए बटुक, डमरू दल और कलाकार उपस्थित रहेंगे। बीएलडब्ल्यू में पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले पार्टी पदाधिकारियों की सूची को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया।
आज पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से काशी पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह बीएलडब्ल्यू हेलिपैड से आजमगढ़ में जनसभा के लिए रवाना हो जाएंगे।

