Home » Chilgu Bridge : दिसंबर तक बनकर तैयार होगा एनएच-33 का चिलगू पुल

Chilgu Bridge : दिसंबर तक बनकर तैयार होगा एनएच-33 का चिलगू पुल

by Nikhil Kumar
Chilgu Bridge
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राष्ट्रीय उच्चपथ-33 पर पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत दलमा और चिलगू के बीच फोरलेन चिलगू पुल के पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। राष्ट्रीय उच्चपथ प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, पुल के पुनर्निर्माण का काम वर्तमान ठेकेदार रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के माध्यम से कराया जा रहा है और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में तकनीकी जांच के दौरान पुराने पुल में गंभीर संरचनात्मक क्षति पाई गई थी। इसके बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। फिलहाल वाहनों का परिचालन समीप स्थित टू-लेन के वैकल्पिक पुल से कराया जा रहा है।

वैकल्पिक पुल से यातायात संचालित होने के कारण इस मार्ग पर कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान जाम की स्थिति बनती है, जिससे यात्रियों और मालवाहक वाहनों को समय की अतिरिक्त खपत का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग जमशेदपुर को रांची, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाले प्रमुख राष्ट्रीय उच्च पथ -18 में शामिल है, इसलिए इसका सुचारु संचालन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

अधिकारियों के अनुसार, चिलगू पुल के पुनर्निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर लिया गया है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तथा निर्माण अवधि के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप सहित अन्य सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

पुल का पुनर्निर्माण पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात पहले की तरह सुचारु हो सकेगा। जाम की समस्या में कमी आएगी, भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी और जमशेदपुर समेत आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से होने वाले माल परिवहन को भी गति मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित और समयबद्ध होने की उम्मीद है।

Read Also- Jamshedpur Muharram: नारों की गूंज के बीच मुहर्रम की दसवीं को गोलमुरी में निकला अखाड़ा का जुलूस निकला, सभी धर्मों के लोग हुए शामिल

Related Articles

Leave a Comment