Home » एक्सक्लूसिव : आंगनबाड़ी सेविकाओं से कमीशन वसूली कराने के आरोप में फंसी CDPO दुर्गेश नंदिनी के खिलाफ जांच के आदेश

एक्सक्लूसिव : आंगनबाड़ी सेविकाओं से कमीशन वसूली कराने के आरोप में फंसी CDPO दुर्गेश नंदिनी के खिलाफ जांच के आदेश

-1000 रुपये से लेकर 50 प्रतिशत कमीशन मांगने का है आरोप,तत्कालीन सीडीपीओ ने भी सेविकाओं पर लगाए हैं आरोप

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रोहित कुमार

जमशेदपुर : जमशेदपुर की आंगनबाड़ी सेविकाओं से कमीशन मांगने के मामले में जांच के आदेश दिये गये हैं। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी ने मंगलवार को बताया कि कुछ सेविकाओं ने उप विकास आयुक्त को मामले की लिखित शिकायत की थी। इस मामले में उप विकास आयुक्त के कार्यालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) नेहा संजना खलखो को जांच का आदेश दिया गया है। जल्द ही मामले की जांच कर रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी।

पूर्व सीडीपीओ के रिपोर्ट की भी होगी जांच

आंगनबाड़ी सेविकाओं से कमीशन मांगने का मामला सामने आने के बाद पूर्व सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने भी अपनी रिपोर्ट समर्पित करते हुए सेविकाओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रिपोर्ट में बताया गया था कि सेविका आंगनबाड़ी केंद्र में हड़िया रखती हैं, इसके अलावा कई आंगनबाड़ी केंद्र कई दिनों तक बंद पाए गए। वहीं उपस्थिति रजिस्टर से भी छेड़छाड़ किया गया है। इस मामले की भी जांच हो रही है।

Read Also- Exclusive: झारखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

‘द फोटोन न्यूज’ ने किया था खुलासा

आंगनबाड़ी सेविकाओं से कमीशन मांगने के मामले में ‘द फोटोन न्यूज’ ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। ‘द फोटोन न्यूज’ के पास कमीशन मांगने का वायरल ऑडियो भी है। खबर छपने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई है।

Read Also-झारखंड के आंगनबाड़ी केंद्र में मिला हड़िया दारू, सनसनी

Read Also- झारखंड के आंगनबाड़ियों में कमीशनखोरी का खेल, CDPO दुर्गेश नंदिनी के खिलाफ गंभीर आरोप

Related Articles