Home » जब रतन टाटा ने डिनर पर पाकिस्तानी सिंगर्स को बुलाया, याद कर कहा, ‘नहीं भूल सकता…’

जब रतन टाटा ने डिनर पर पाकिस्तानी सिंगर्स को बुलाया, याद कर कहा, ‘नहीं भूल सकता…’

पाकिस्तान के सिंगर जोहेब हसन ने रतन टाटा से हुई पहली मुलाकात व बातचीत को याद किया और फेसबुक पर उनके साथ हुई पहली मीटिंग का जिक्र किया।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर का फेमस गाना “डिस्को दीवाने” तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने का ओरिजनल गाना साउथ एशिया की पहली पॉप सिंगर जोड़ी नाज़िया हसन और ज़ोहेब हसन ने गाया था। ये जोड़ी पाकिस्तानी हैं जो पूरी दुनिया में फेमस हुआ था। इस गाने के पॉपुलैरिटी के बाद रतन टाटा ने इस पॉप सिंगर जोड़ी के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने नाज़िया हसन और जोहब हसन के घर जाकर डील फाइनल की थी, जिसके बाद “यंग तरंग” नाम की एक एल्बम रिलीज़ हुई, और इस एल्बम ने 80वीं सदी के सभी रिकॉर्ड तोड़े थे।

रतन टाटा संग पहली मुलाकात का साझा किया किस्सा

9 अक्टूबर 2024 को रतन टाटा के निधन से पूरा देश शोकग्रस्त है। उनके साधारण जीवन और दयालु व्यहवार से पूरी दुनिया वाकिफ है, और रतन टाटा जी से जुड़े अपने किस्से कहानियां और उनकी महानता को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर रहे हैं। इसी बीच उसी पाकिस्तानी सिंगर ज़ोहेब हसन ने भी रतन टाटा को याद किया और फेसबुक पर उनसे अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया।

ज़ोहेब हसन ने रतन टाटा के साथ हुई फ़ोन कॉल का जिक्र किया और पूरे विस्तार से उस बातचीत को बताया। रतन टाटा के फ़ोन कॉल का जिक्र करते हुए ज़ोहेब लिखते हैं, “नाज़िया और ज़ोहेब, आपको श्री रतन नाम के किसी सज्जन का फ़ोन आया है”, मेरी मां ने नाज़िया को फोन देते हुए कहा। “मेरा नाम रतन है और मैं CBS इंडिया नाम से एक संगीत कंपनी शुरू कर रहा हूं। मैं चाहूंगा कि अगर संभव हो तो आप और ज़ोहेब हमारे लिए एक एल्बम रिकॉर्ड करें। क्या मैं आप दोनों से मिल सकता हूं?”

“मां, क्या श्री रतन हमारे साथ एक म्यूजिक डील पर चर्चा करने के लिए आ सकते हैं?!” नाज़िया ने उत्साहित होकर मां से कहा।

“आज नहीं शायद शुक्रवार को” मां ने कहा।

“श्री रतन, क्या आप शुक्रवार को विंबलडन में हमारे घर आ सकते हैं?”, नाज़िया ने प्रोफेशनल तरीके से कहा।

शुक्रवार को एक लंबा, शानदार ढंग से सूट पहने हुए आदमी हमारे घर आया। उसके चेहरे पर एक सौम्य मुस्कान थी और वह बहुत ही मधुर भाषा बोलते थे।

जब वह बोल रहे थे तो वह बहुत ईमानदार लग रहे थे। हमें नहीं पता था कि वह कौन है और उन्होंने कभी भी अपने बारे में ज्यादा डिटेल में नहीं बताया। उन्होंने बस इतना कहा, “अगर आप लोग सहमत हैं तो चलिए इसे पूरा करते हैं। मैं समझौते के बारे में आपसे संपर्क करने के लिए किसी को भेजूंगा। सुनिश्चित करें कि आप समझौते को देखने के लिए एक वकील और अपने माता-पिता को साथ लाए।

अगर आप किसी बात से सहमत नहीं हैं तो सीधे मुझसे बता सकते हैं।”

बाकी सब इतिहास है और हमने “यंग तरंग” एल्बम बनाया, जिसे भारत और साउथ एशिया ने पहली बार म्यूजिक वीडियो देखा था। यह उस समय की बात है जब USA में MTV लॉन्च किया था। MTV ने हमें कॉल किया और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा और पूछा कि क्या हमने अंग्रेजी में कुछ किया है। दूरदर्शन ने भारत में म्यूजिक वीडियो चलाए और एल्बम ने डिस्को दीवाने से भी ज़्यादा बिक्री की। जब हम आखिरकार मुंबई में ताज होटल में एल्बम के लॉन्च पर श्री रतन टाटा जी से मिले तो हमें CBS India के MD ने बताया कि यह महान व्यक्ति कौन है। तब तक हमें नहीं पता था कि श्री रतन कौन हैं। एल्बम के लॉन्च के बाद उन्होंने नाज़िया और मुझे अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया।

हमें लगा कि वह शायद किसी बड़े महल में रहते हैं। जब हम वहां पहुंचे तो हम यह देखकर दंग रह गए, कि भारत के सबसे बड़े बिज़नेस मैन इतने साधारण घर में रहते थे। एक छोटा सा 2 बिस्तर वाला फ्लैट, जिसे कम सजाया गया था। हम उनकी बहन, एक नौकर और उनके पेट से मिले, जिसे वे बहुत प्यार करते थे। यह एक महान व्यक्ति के साथ एक साधारण डिनर था, जिसे मैं आज तक कभी नहीं भूल सकता।

इस डिनर के बाद मैं श्री टाटा से कई बार मिला। एक बार लंदन में बॉन्डस्ट्रीट पर शॉपिंग करते हुए। रतन टाटा ने मुझसे पूछा, “आप कैसे हैं ज़ोहेब? नाज़िया और आपके माता-पिता कैसे हैं?” इसपर मैंने जवाब दिया, “हाय मिस्टर रतन वे ठीक हैं, धन्यवाद। आप यूके क्यों आए हैं?” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा “कुछ हवाई जहाज़ देखने के लिए”। बाद में मुझे पता चला कि वे एयरइंडिया के लिए कुछ विमान खरीदने आए थे, जो उस समय उनके पास भी थे।

श्री टाटा इस बात का जीता जागता सबूत थे कि कोई एक प्रतिष्ठित व्यवसायी होने के साथ-साथ एक सच्चा, सज्जन व्यक्ति भी हो सकता है। आप बहुत याद आएंगे रतन टाटा जी।”

Related Articles