
Palamu : पांकी स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार रात चोरों ने कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई, जिसके बाद प्राचार्य कुलेश्वर राम ने पांकी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
प्राचार्य के अनुसार चोरों ने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चार सेट यूपीएस, दो सीपीयू, दो डेस्कटॉप, तीन माउस, तीन की-बोर्ड और दो वॉल फैन चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विद्यालय परिसर में हुई इस चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

