Home » Palamu Road Accident : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत

Palamu Road Accident : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू में पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा कुड़वा-बैदा मुख्य पथ पर हुआ, जहां एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।

मुसाफिर साव की मौत, नाती बाल-बाल बचा

जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवइया गांव के निवासी 70 वर्षीय मुसाफिर साव अपने भतीजे के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित ठाकुरबाड़ी जा रहे थे। उनके साथ उनका नाती जीप चला रहा था। जैसे ही जीप बैदाकला करमाही पुल के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई।

इस दुर्घटना में मुसाफिर साव की मौकिक मौत हो गई, जबकि उनका नाती इस हादसे में बाल-बाल बच गया। यह हादसा एक दुःखद घटना के रूप में सामने आया है, जिसमें शादी समारोह के अवसर पर खुशियां मातम में बदल गईं।

Related Articles