सिमडेगा : हटिया राउरकेला रेल खंड के कनारोंवा स्टेशन के करीब दोहरीकरण मे कार्य में लगे पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने फूंक डाला। घटना रात करीब एक
बजे की है।बताया गया कि जय शिवा कंस्ट्रक्शन द्वारा कनारोंवा रेलवे स्टेशन में कार्य कराया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक कार्यस्थल पर खड़ी पोकलेन में रात पीएलएफआई उग्रवादियों ने पेट्रोल छिड़क के आग लगादी।उग्रवादियों ने घटनास्थल पर पीएलएफआइ पर नाम का एक पर्चा भी छोड़ा है।जिसमें चेतावनी देते हुए लिखा है कि आगे का कार्य संगठन से बिना सम्पर्क किये कार्य करने पर फौजी कार्यवाई की जाएगी।

संगठन के पंडित जी ने घटना की जिम्मेदारी ली है।इधर घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।एसपी सौरभ खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना की दस्ता ने नहीं,बल्कि कुछ उग्रवादियों ने अंजाम दिया है।
एक वाहन को जलाया गया है।मौके पर पीएलएफआइ के नाम से पर्चा भी छोड़ा गया है।उन्होंने कहा कि पूरी जांच नम बाद ही मामला स्पष्ट होगा।विदित हो कि कुछ माह पहले उग्रवादियों ने ओड़गा स्टेशन के पास भी रेलवे कार्य में लगे वाहनों को जलाया था।

माना जा रहा है की उग्रवादियों ने लेवी के साथ -साथ क्षेत्र में फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

