Home » Operation Sindoor : PM मोदी का आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर और युद्धविराम पर रहेगी नजर

Operation Sindoor : PM मोदी का आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर और युद्धविराम पर रहेगी नजर

भारत और पाकिस्तान के बीच 9 मई को युद्धविराम समझौते की घोषणा हुई। दोनों देशों ने तय किया कि जमीन, हवा और समुद्र में किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी।

by Rakesh Pandey
PM moDi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन उस समय हो रहा है जब हाल ही में भारत द्वारा किए गए सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान के साथ हुए युद्धविराम समझौते की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनी जा रही है। पीएम मोदी का यह संबोधन इस सैन्य कार्रवाई के बाद पहली बार हो रहा है, जिससे यह काफी अहम माना जा रहा है।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

भारत ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर बड़ा सैन्य अभियान चलाया था। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के 9 से ज्यादा शिविरों को तबाह किया। इस कार्रवाई में करीब 100 आतंकवादी मारे गए, जबकि पाकिस्तान सेना के लगभग 40 जवान भी मारे गए।

कूटनीतिक और सैन्य तैयारी


इस ऑपरेशन से पहले और बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने कई उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल थे। पीएम मोदी लगातार सुरक्षा और कूटनीति से जुड़े मामलों की निगरानी कर रहे हैं।

युद्धविराम का ऐलान और पाकिस्तान का उल्लंघन


भारत और पाकिस्तान के बीच 9 मई को युद्धविराम समझौते की घोषणा हुई। दोनों देशों ने तय किया कि भारतीय समय अनुसार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, उसी दिन पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिससे तनाव फिर बढ़ गया।

आज के संबोधन से क्या उम्मीदें?


प्रधानमंत्री मोदी के आज के संबोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा, पाकिस्तान से संबंधों और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति जैसे अहम मुद्दों पर बात हो सकती है। साथ ही, देशवासियों को भरोसा दिलाया जा सकता है कि भारत की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार हर मोर्चे पर सजग है।

Read Also- Who is Vikram misri : विदेश सचिव विक्रम मिसरी : विज्ञापन कंपनी से शीर्ष राजनयिक बनने का प्रेरणादायक सफर, XLRI जमशेदपुर से एमबीए

Related Articles