Home » Big Boss OTT : बिग बॉस ओटीटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, जानें क्या है मामला

Big Boss OTT : बिग बॉस ओटीटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, जानें क्या है मामला

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एटरटेनमेंट डेस्क: Police Complaint against BB OTT: बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस शो में आए दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले ही शो में एक साथ 3 लोगों को घर से बेघर कर दिया गया है। वहीं, पहले वीकेंड के वार एपिसोड में दीपक चौरसिया को घर से बेघर किया गया। इसके बाद शो में अचानक से डबल एविक्शन हुआ है। इसमें सना सुल्तान और अदनान को घर से बेघर किया गया है। वहीं बीते कुछ समय पहले अरमान-कृतिका का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। अब शिवसेना की एमएलए ने इस वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज की है।

Big Boss OTT: अरमान-कृतिका का वीडियो हुआ वायरल

दरअसल बिग बॉस के घर के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका आधी रात में एक कंबल के नीचे इंटिमेट होते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

:Police Complaint against BB OTT: एमएलए ने कहा- फैलाई जा रही अश्लीलता

एमएलए मनीषा कायंदे ने शो के कंटेंट पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा की बिग बॉस ओटीटी 3 एक रियलिटी शो है। शो की शूटिंग चल रही है। यह पूरी तरह से अश्लीलता है और इसे यहां दिखाया गया है। वहीं यूट्यूब इन्फ्लुएंसर भी इसके पार्ट है। अब उसने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। शो में जो सीन दिखाए जा रहे हैं, उनके लिए अब हमने मुंबई पुलिस से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। हमने उन्हें एक पत्र भी दिया है।

Big Boss OTT: ओटीटी के लिए बनाया जाए कानून

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कानून बनाने के बारे में बात करते हुए मनीषा ने कहा, ‘रियलिटी शो के नाम पर अश्लीलता को सार्वजनिक दिखाना, यह कहां तक सही है। यह यंग माइंड कैसे प्रभावित करता है? हम केंद्र में सूचना और प्रसारण मंत्री के पास भी जाएंगे और हम उनसे संसद के इसी सत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कानून लाने का अनुरोध करेंगे। हमने उनसे अभिनेताओं और शो के सीईओ को भी गिरफ्तार करने के लिए कहा है।’

Big Boss OTT: पुलिस आयुक्त को सौंपी गई लिखित शिकायत

शिवसेना की सचिव और प्रवक्ता डॉ. मनीषा कायंदे ने अन्य सदस्यों के साथ सोमवार को मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात की। वहीं उन्होंने 18 जुलाई 2024 को ‘बिग बॉस’ ओटीटी सीजन 3 के एपिसोड में प्रसारित कंटेट पर चिंता व्यक्त करते हुए एक लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा है।

Related Articles