Home » Jharkhand Crime : लातेहार व चतरा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; ब्राउन शुगर के साथ छह गिरफ्तार

Jharkhand Crime : लातेहार व चतरा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; ब्राउन शुगर के साथ छह गिरफ्तार

Jharkhand Crime : जांच के दौरान दो बाइक और एक स्कूटी पर सवार छह युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में सभी के पास से पुड़िया में ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

by Kanchan Kumar
Jharkhand Police Action Against Brown Sugar Smugglers in Latehar and Chatra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार/चतरा : लातेहार एवं चतरा जिले में पुलिस ने नशा के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दोनों जगहों से कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें लातेहार से पांच तथा चतरा से एक तस्कर की गिरफ्तारी हुई है।

लातेहार जिले में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोंगर मोड़ के पास छापेमारी कर 29 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से दो पल्सर मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, नकद 14,140 रुपये तथा सात मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के रिचूघटा की ओर से कुछ युवक ब्राउन शुगर खरीदकर मोटरसाइकिल और स्कूटी से मोंगर मोड़ होते हुए लातेहार शहर की ओर आने वाले हैं। सूचना के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक तैयारी कर मोंगर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।

भुरकुंडा जंगल में 15 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

जांच के दौरान दो बाइक और एक स्कूटी पर सवार छह युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में सभी के पास से पुड़िया में ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू सिंह उर्फ भगत , रितेश सिंह, छतीस सिंह , तबासीर खान और फैजान खान शामिल हैं। एक अन्य नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। सभी आरोपी लातेहार के ही रहने वाले हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के भुरकुंडा जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य का 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त एक की-पैड मोबाइल बरामद किया है।

डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि भुरकुंडा जंगल मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से काले रंग के प्लास्टिक में रखा 30.31 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया गया।

साथ ही एक की-पैड मोबाइल भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के मायाडीह गांव निवासी अशोक पासवान के रूप में की गई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध इटखोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read Also: Jharkhand Politics : बाबूलाल ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान को दी धमकी, कहा-मैं हेमंत सोरेन की तरह गिरफ्तारी से डरकर भागने वालों में नहीं

Related Articles

Leave a Comment