Home » प्रोफेसर पूनम टंडन बनीं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

प्रोफेसर पूनम टंडन बनीं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

by Rakesh Pandey
प्रोफेसर पूनम टंडन बनीं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल सह कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के नये कुलपति की नियुक्ति कर दी है। लखनऊ विश्वविद्यालय में सेवारत प्रोफेसर पूनम टंडन को अगले 3 वर्ष के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।

प्रोफेसर पूनम टंडन बनीं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति

राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 12 की उप धारा एक के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलाधिपति ने यह नियुक्ति की है।

इन्हें भेजी गई पत्र की प्रति

राज भवन की ओर से जारी अधिसूचना कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव डॉ सुधीर एम बोबडे के हस्ताक्षर से निर्गत की गई है। पत्र के प्रति प्रोफेसर पूनम टंडन, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ तथा कुलसचिव दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर को भेजी गई है।

भौतिकी की प्रोफेसर हैं पूनम टंडन, 32 नेशनल, इंटरनेशनल किताबें और चैप्टर प्रकाशित

प्रोफेसर पूनम टंडन वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक डिपार्टमेंट में सेवारत हैं। अब तक उनकी 32 नेशनल इंटरनेशनल किताब और अध्याय में प्रकाशित हो चुके हैं। 201 रिसर्च जनरल में उनके आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। अब तक उन्होंने 37 छात्र-छात्राओं को अपने निर्देशन में शोध कराया है। यूजीसी के अलग-अलग फैलोशिप से लेकर सेंटर फॉर एक्सीलेंस तक के लिए उन्होंने सामग्री तैयार की है। उन्होंने 9 पोस्ट डॉक्टोरल प्रदान किया है। उन्होंने इंडो फ्रेंच प्रोजेक्ट से लेकर इंडो ब्राज़ील प्रोजेक्ट तक पर कार्य किया है।

Related Articles