Home » Jamshedpur : तड़ीपार बदमाश पोपो मुंडा की हत्या की साजिश रच रहे दो अपराधी एग्रिको में गिरफ्तार

Jamshedpur : तड़ीपार बदमाश पोपो मुंडा की हत्या की साजिश रच रहे दो अपराधी एग्रिको में गिरफ्तार

लिखा-पढ़ी कर पुलिस ने भेजा जेल, डीएसपी हेडक्वार्टर वन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

by Mujtaba Haider Rizvi
Popo Munda murder conspiracy arrest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको स्थित खाली पड़े क्वार्टर में बदमाश तड़ीपार अपराधी पोपो मुंडा की हत्या की साजिश रच रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। इनके पास से देसी पिस्तौल, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दोनों को पुलिस ने लिखा-पढ़ी कर जेल भेज दिया है।

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एग्रिको में खाली क्वार्टर में कुछ बदमाश छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना का सत्यापन किया गया। इसके बाद सिटी एसपी को जानकारी दी गई।

डब्लू मिश्रा गैंग का सदस्य है बदमाश

इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापामारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश का नाम अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादू है। अंकित कुमार बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर रेलवे हाई स्कूल के पास का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, 6 कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह डब्लू मिश्रा गिरोह से जुड़ा हुआ है। बागबेड़ा के अपराध कर्मी पोपो मुंडा से उसकी पुरानी दुश्मनी है। इसी के चलते वह पोपो मुंडा की हत्या की योजना बना रहा था।

विशाल ने उपलब्ध कराया था हथियार

उसने बताया कि उसे हथियार और कारतूस उसके पुराने साथी विशाल कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी ने उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए विशाल कुमार तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया। विशाल कुमार तिवारी मानगो के डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल के पास टीचर्स कॉलोनी का रहने वाला है।

दोनों बदमाशों का है आपराधिक इतिहास

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। इनके खिलाफ हत्या, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के मामले चल रहे हैं। अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादू पर बागबेड़ा में तीन और मानगो थाना में एक केस है। विशाल कुमार तिवारी पर मानगो थाना में दो और बागबेड़ा में एक केस दर्ज है।

Read Also: Jamshedpur Crime: उलीडीह में पिस्टल की बट से युवक को घायल‌ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गुड्डू पांडेय गिरोह के हैं बदमाश

Related Articles

Leave a Comment